
सुडान। जब पिरामिड्स का नाम आता है तो मिस्र (Pyramids in Egypt) का भी नाम जहन में आ जाता है. मिस्र (Egypt) वो देश है जहां त्रिकोण के आकार के पिरामिड्स (Pyramids) पाए जाते हैं जो एक वक्त में दुनिया के 7 अजूबों (7 wonders) में शामिल थे. अपने आप में ये अनोखे हैं और इन्हें देखने अलग-अलग देशों से लोग आते रहते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि मिस्र ही नहीं, एक और देश है जहां पिरामिड पाए जाते हैं और यहां मिस्र की तुलना में इस देश (Country with More Pyramids than Egypt) में दुगने पिरामिड हैं!
जी हां आपने सही पढ़ा, हम बात कर रहे हैं सुडान की. उत्तरी अफ्रीका (North Africa) के सुडान (Pyramids in Sudan) देश में पिरामिड पाए जाते हैं और आप ये जानकर दंग हो जाएंगे कि यहां मिस्र से ज्यादा पिरामिड स्थित हैं. जहां मिस्र में 138 पिरामिड हैं वहीं सुडान में 200 से 255 तक पिरामिड स्थित हैं. आपको बता दें कि इन पिरामिड्स का निर्माण मिस्र के उन लोगों के द्वारा नहीं बनाया गया है जो मिस्र से सुडान आए थे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved