
मुंबई। मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर देर रात फायरिंग का मामला सामने आया। इस मामले के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं अब लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने इस मामले की जिम्मेदारी ली है। शुभम लोनकर आरजू बिश्नोई नाम की एक फेसबुक आईडी पर घटना के बारे में पोस्ट करके इसकी जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में बॉलीवुड के अन्य अभिनेताओं को भी धमकी दी गई है। इसमें साफ तौर पर कहा है कि टाइम रहते सुधर जाओ नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा तुम्हारा। अगर आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी तो अब घर के बाहर नहीं अंदर बेडरूम में गोली चलेगी।
शुभम लोनकर आरजू बिश्नोई नाम के फेसबुक आई की पोस्ट में लिखा है, “राम राम जय बजरंग बली सभी भाइयों को… आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टॉवर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर जो ये फायरिंग हुई है उसकी जिम्मेदारी SHUBHAM LONKAR AARZOO BHISHNOI HARI BOXER HARMAN shandu हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम मे दखल ना दे लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। अगर आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी तो अब घर के बाहर नहीं अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी इसकी छाती पर और आगे पूरे बॉलीवुड को चेतावनी है कि टाइम रहते सुधर जाओ नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा तुम्हारा। बाबा सिद्धीकी से भी बुरा हाल करेंगे तुम्हारा।”
पोस्ट में आगे लिखा, “हमने जिन जिन लोगों को फोन कर रखा है या तो टाइम रहते लाइन पे आ जाओ वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी तुम्हे और जितने भी हमारे दुश्मन हैं तैयार रहो जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे wait and watch !! (NOTE= एक ही था एक ही है और एक ही रहेगा Lawrence BHISHNOI group !!) जय श्री राम… जय बालकरी।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved