
नई दिल्ली। आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को महज 13 रन पर ही एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसी के साथ उन्होंने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है। वॉर्नर भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते थे, मगर अश्विन उन्हें समय रहते अपने जाल में फंसाने में कामयाब रहे।
इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने 10वीं बार वॉर्नर को आउट किया। वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के सबसे ज्यादा बार शिकार बनने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वॉर्नर के अलावा एलिस्टर कुक सबसे ज्यादा 9 बार और एडवर्ड काउन और बेन स्टोक्स 7-7 बार टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के शिकार बने। केवल इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में वॉर्नर को सबसे ज्यादा 12 बार आउट किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved