
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव परिणाम (Lok Sabha Election Results) के रुझानों में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा छूती हुई नहीं दिख रही है. बीजेपी 239 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बीजेपी नीत NDA 290 सीटों पर आगे चल रहा है. नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए पर अपना भरोसा जताया है.
PM मोदी ने कहा, यह भारत के इतिहास में एक अभूतपूर्व पल है. उन्होंने कहा कि मैं जनता जनार्दन को इस स्नेह के लिए नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे कामों को जारी रखेंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved