img-fluid

Karan Johar की हिंदी के कंगना रनौत ने यूं लिए मजे

April 10, 2023

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड की क्वीन और ‘धाकड़’ गर्ल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। वो किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। साथ ही गलत चीजों का जमकर विरोध भी करती हैं। उन्हें अक्सर नेपोटिज्म पर बोलते हुए देखा जाता रहा है। उनके निशाने पर अक्सर करण जौहर (Karan Johar) रहते हैं। तो वहीं अब बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट इंस्टाग्राम पर किया तो फैंस जानते थे कि कुछ ही देर में कंगना रनौत का भी रिएक्शन आने वाला है। ऐसा हुआ भी, कंगना रनौत ने करण जौहर की इंस्टास्टोरी वाले स्क्रीनशॉट के साथ अपने विचार भी शेयर कर दिए। करण जौहर ने दरअसल एक कविता के रूप में लिखा था कि उन पर आरोप लगाने वाले चाहे कितना ही ब्लेम-गेम खेलते रहें लेकिन उनका कर्म ही उनकी अंतिम विजय है।



करण जौहर ने इंस्टा स्टोरी में लिखा कि लगा लो इल्जाम हम झुकने वालों में से नहीं। झूठ के बन जाओ गुलाम, हम बोलने वालों में से नहीं। जितना नीचा दिखाओगे, जितना आरोप लगाओगे… हम गिरने वालों में से नहीं। हमारा कर्म हमारी विजय है, आप उठा लो तलवार… हम मारने वालों में से नहीं।” इसके कुछ ही देर बाद कंगना रनौत ने इस स्क्रीनशॉट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर दिया और अपना जवाब भी लिखा।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “एक वक्त था जब चाचा चौधरी एलीट नेपोटिज्म माफिया वालों के साथ नेशनल टेलीविजन पर मुझे इनसल्ट और बुली करता था क्योंकि मैं इंग्लिश नहीं बोल पाती थी। आज इनकी हिंदी देखकर खयाल आया कि अभी तो सिर्फ तुम्हारी हिंदी सुधारी है, आगे-आगे देखो होता है क्या।”

Share:

  • NPA घटने से सरकारी बैंकों को एक लाख करोड़ का हो सकता है मुनाफा, SBI कमा सकता है अधिक लाभ

    Mon Apr 10 , 2023
    नई दिल्ली। सरकारी बैंकों का मुनाफा 2022-23 में रिकॉर्ड एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। मार्च तिमाही में बैंकों का प्रदर्शन अच्छा रहने, फंसे कर्ज की संख्या कम होने और स्वस्थ कर्ज वृद्धि से पीएसबी का प्रदर्शन नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है। एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी का मानना है कि एसबीआई 2022-23 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved