img-fluid

ऐसे मनाया मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ नये साल का जश्‍न

January 02, 2021

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड एवं अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ गोवा में हॉलिडे इंजॉय कर रही हैं। इस खास मौके को दोनों खूब इंजॉय भी कर रहे हैं। दोनों ने मिलकर नये साल का स्वागत किया। मलाइका अरोड़ा ने फैंस के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में मलाइका अर्जुन के कंधे पर हाथ रखे हुए बैठी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, यह नई भोर है, नया दिन है, यह नया साल है 2021। ‘इसके साथ ही मलाइका ने हमेशा आभारी होने का हैशटैग भी दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

तस्वीरों में दोनों काफी बिंदास अंदाज में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस लवबर्ड की यह तस्वीर वायरल हो रही है। गौरतलब है मलाइका अरोड़ा हाल ही में अर्जुन कपूर और अपने परिवार के साथ न्यू ईयर का सेलिब्रेशन करने गोवा गई है, जहां वह और अर्जुन कपूर दोनों ही बहन अमृता अरोड़ा के घर ‘अजीरा बीच हाउस’ में ठहरे हुए हैं। दोनों ने इस वेकेशन की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस और अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। वहीं अगर अर्जुन कपूर की बात करें तो उनकी कई फिल्में कतार में हैं, जिनमें संदीप और पिंकी फरार, सरदार एंड ग्रैंडसंस और भूत पुलिस शामिल हैं।

Share:

  • कोरोना संक्रमण से उबरे नड्डा, ट्वीट कर दी जानकारी

    Sat Jan 2 , 2021
    नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं। उन्होंने स्वयं यह जानकारी देते हुए अपने शुभचिंतकों का आभार जताया। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, “ मैं अपनी बीमारी के दौरान सभी को उनकी शुभेच्छाओं, प्रार्थनाओं और नैतिक समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मेरे परिवार के सदस्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved