
उज्जैन। आज सुबह आगर रोड पर एक स्कूल बस टैंकर में जा घुसी। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई और मौके पर बस और टैंकर उसी हालत में खड़े हुए थे। पुलिस को भी घटना की सूचना नहीं मिली थी। उल्लेखनीय है कि आगर रोड पर टूलेन का काम चल रहा है और पूरा मार्ग खोदा हुआ है। पूर्व में भी यहाँ दो गंभीर हादसे हो चुके हैं और आज सुबह फिर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रशांति इंस्टीट्यूट की बस आज सुबह आगर रोड पर खड़े टैंकर में घुसी। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है और बस के कांच फूट गए थे। दोपहर तक थाने पर इसकी शिकायत नहीं पहुँची और बस का चालक और टैंकर चालक के बारे में भी पता नहीं चल पाया है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved