img-fluid

बजट पेश होते ही टूटेगा पूर्व PM मोरारजी देसाई का यह रिकॉर्ड, निर्मला सीतारमण रचेंगी इतिहास

July 21, 2024

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपना लगातार सातवां बजट पेश करके इतिहास रचने वाली हैं। इस तरह वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। हालांकि, सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड अब भी देसाई के पास ही है। सीतारमण अगले महीने 65 वर्ष की हो जाएंगी। उन्हें 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनाया गया था।


इसी साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। तब से सीतारमण ने इस साल फरवरी में एक अंतरिम सहित लगातार छह बजट पेश किए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल, 2024 से मार्च, 2025) का पूर्ण बजट उनका लगातार सातवां बजट होगा। वह देसाई के रिकॉर्ड से आगे निकल जाएंगी, जिन्होंने 1959 से 1964 के बीच लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था।

Share:

  • कांवड़ यात्रा के रूट में आनेवाली सभी मीट दुकानें बंद रहेंगी, नगर निगम का आदेश

    Sun Jul 21 , 2024
    वाराणसी। कांवड़ यात्रा को लेकर जारी नेमप्लेट विवाद के बीच अब वाराणसी नगर निगम ने सावन महीने में कांवड़ यात्रा के रूट में पड़नेवाली मीट दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इससे पहले यूपी सरकार ने कांवडि़यों की पवित्रता का ख्याल रखते हुए कांवड़ रूट के दुकानदारों को नेम प्लेट लगाने का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved