img-fluid

इस बार पार्टी बदले इसलिए हार गए, अन्यथा हमें कोई नहीं हरा सकता

January 10, 2022

  • वायरल वीडियो में लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी ने बयां की अपनी पीड़ा

भोपाल। लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी का भाषण इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, ग्वालियर के डीडी नगर में शनिवार की शाम को महिलाओं से जुड़े कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इमरती देवी की जुबां पर हार का दर्द फूट पड़ा। इमरती देवी ने कहा कि 2008 से वे पुरुषों की सीट से अब तक विधायक रहीं। इस बार जरूर हार गईं, इतना कहने के साथ उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि इस बार हमने पार्टी बदल लई (ली) थी, अन्यथा हमें कोऊ(कोई) नहीं हरा सकता था।


इमरती देवी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की समर्थक मानी जाती हैं। मंत्री पद से त्याग पत्र देकर वे सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुई थीं। विधानसभा उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी ने महिलाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा व लोकसभा छोड़कर सभी चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण है। पांच-दस प्रतिशत हम लोग पुरुषों को हराकर छीन लेते हैं।

आज इमरती देवी के पैर छूने के लिए लाइन लगाते हैं
इमरती देवी ने कहा कि पहले कई लोग हमारे संबंध में कई तरह की बातें करते थे। जो मन में आता था वह बोलते थे। आज वही लोग इमरती देवी के पैर छूने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। इसी परिवर्तन के लिए आगे आकर काम करना है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

Share:

  • ओबीसी आरक्षण के आंकड़ों में उलझी भाजपा विधायक कृष्णा गौर

    Mon Jan 10 , 2022
    भोपाल। ओबीसी आरक्षण का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन भाजपा इसका श्रेय लेने के लिए ओबीसी हितैषी होने का ढिंढौरा पीट रही है। पंचायत एवं नौकरियों में ओबीसी आरक्षण नहीं मिलने का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ रही है। इसको लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं विधायक कृष्णा गौर ने पत्रकारों से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved