
नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल(Sunny Deol) इन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ अपने भारी भरकम आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। 90 के दशक में सनी देओल ने रोमांटिक से लेकर एक्शन सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्में (blockbuster films)दी हैं। यही नहीं, एक्टर ने लगभग इंडस्ट्री के सभी टॉप एक्ट्रेसेस(top actresses) संग स्क्रीन (screen sharing0शेयर किया है। उनके साथ लगभग सभी एक्ट्रेसेस की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। लेकिन क्या आप जानते बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस ने सनी देओल के साथ किसिंग सीन रीटेक(kissing scene retakes)करने से साफ मना कर दिया था। आइए जानते हैं कौन है वो हसीना और ऐसा करने के पीछे का क्या कारण था?
ये थी वो हिरोइन
दरअसल, हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि जूही चावला हैं। जूही चावला और सनी देओल एक साथ डायरेक्टर धर्मेश दर्शन की फिल्म ‘लूटेरे’ में नजर आए थे। इस मूवी में जूही लीड रोल में थीं। जूही ने सनी के साथ लिप लॉक किसिंग सीन को रिटेक करने से मना कर दिया था, क्योंकि कॉन्ट्रैक्ट में एक ही किस थी। इस बात का खुलासा खुद धर्मेश दर्शन ने बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में बताया था।
जूही मान तो गई थी, लेकिन कन्फ्यूज थी
इंटरव्यू के दौरान धर्मेश दर्शन ने बताया था कि ‘लूटेरे’ मूवी में सनी देओल और जूही चावला एक बीच ‘मैं तेरी रानी तू राजा’ गाना फिल्माया गया था। इस गाने में एक अहम लिप-टू-लिप किसिंग सीन शामिल था। उन्होंने कहा था कि जूही मान तो गई थी, लेकिन कन्फ्यूज थीं। हमने उस सीन को आखिर के लिए बचाकर रखा था। पूरा आउटडोर सेट तैयार था, और फिर हमें पता चला कि वह उस दिन वहां नहीं थीं। जब वह उदयपुर में दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए चली गईं, तो शूटिंग फिर से लेट हो गई।
हमने कभी रीटेक शूट नहीं किया
सुनील ने कहा, ‘जब आखिरकार सीन कैमरे के सामने आया, तो जूही ने उसे तुरंत पूरा कर लिया, और अपने कॉन्ट्रैक्ट की शर्त पर टिकी रहीं।’ दर्शन ने आगे बताया था कि वह पल अब “बचकाना लेकिन प्यारा” लगता है। हमने कभी रीटेक शूट नहीं किया, और वह पहला टेक ही फाइनल कट में रहा।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved