img-fluid

OTT इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की बहार, रिलीज होंगी ये 10 फिल्में और वेब सीरीज

August 19, 2025

मुंबई। एक्शन फिल्मों से लेकर रोमांटिक कहानियों और फैमिली शोज तक, ओटीटी (OTT) पर इस हफ्ते कई अच्छी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं जिन्हें आप घर बैठे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनकी रिलीज डेट और ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी।

इत्ती सी खुशी
कहानी मुंबई में रहने वाली अन्विता नाम की लड़की की है, जो अपने 6 भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। बाप शराबी है और मां घर छोड़ गई है। लिहाजा उसे पढ़ाई छोड़कर अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है, और इस बीच तलाश है… ‘इत्ती सी खुशी’ की। ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर यह सीरीज 18 अगस्त को रिलीज होगी।



  • स्टॉकिंग सामंथा
    सामंथा नाम की एक लड़की जब साल 2011 में क्रिस्टोफर से मिलती है तो उसे कुछ अजीब चीजों का अहसास होता है। सामंथा की जिंदगी नर्क हो जाती है जब यह शख्स पूरे 13 साल तक उसका पीछा करता रहता है और फिर उसे किडनैप करके भयानक दर्द झेलने को मजबूर कर देता है। सच्ची घटना पर आधारित यह डॉक्यूमेंट्री जियो हॉटस्टार पर 19 अगस्त को रिलीज होगी।

    द ट्विस्टेड टेल ऑफ एमैन्डा नॉक्स
    एमैन्डा नॉक्स नाम की एक प्रोफेसर की जिंदगी किसी फिल्म की तरह घटती है जब उस पर उसकी रूममेट की हत्या का आरोप लग जाता है और बेगुनाह होने के बावजूद उसे जेल की सजा सुना दी जाती है। लेकिन एमैन्डा आखिर तक न्याय की लड़ाई लड़ती है। जियो हॉटस्टार पर यह वेब सीरीज 20 अगस्त को रिलीज होगी।

    अमार बॉस
    कहानी एक बुक पब्लिशर की है जो अपने ऑफिस में बहुत दबाव में रहने लगा है, क्योंकि उसकी मां वहां इन्टर्न बनकर आ गई है। दिल छू लेने वाली यह हल्की फुल्की कहानी आपको 22 अगस्त से Zee5 पर देखने मिलेगी।

    मां
    कहानी एक ऐसी औरत की है जिसके पति की भयानक मौत हुई है और अब उसकी पूरी जिंदगी अपनी बेटी को बचाने के बारे में है। वह अपने गांव लौटती है लेकिन यहां उसका सामना एक ऐसे श्राप से होता है जिससे उसे खुद ही निपटना है। काजोल स्टारर यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 22 अगस्त को रिलीज होगी।

    मारीसन
    अगर कुछ मजेदार देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर 22 अगस्त को ‘मारीसन’ रिलीज होगी। कहानी एक चोर की है, जो पिल्लई नाम के बुजुर्ग से दोस्ती कर लेता है। क्योंकि पिल्लई को भूलने की बीमारी है और चोर उसकी संपत्ति पर कब्जा कर लेना चाहता है, लेकिन एक रोड ट्रिप के दौरान कई दिलचस्प चीजें होती हैं और अब सवाल यह है कि आखिर यह बुजुर्ग असल में है कौन।

    शोधा
    शोधा एक कमाल की कहानी है जिसमें एक शख्स की पत्नी गायब हो जाती है और फिर एक अचानक लौट भी आती है। लेकिन अब रोहित नाम के इस लड़के को शक है कि लौट आई महिला असल में उसकी पत्नी नहीं है। वह खुद ही पड़ताल शुरू करता है और कई राज खुलते हैं। आप यह फिल्म 22 अगस्त से जी5 पर देख पाएंगे।

    थलाइवन थलाइवी
    फैमिली के साथ वक्त बिताना चाहते हैं और कुछ हल्की फुल्की मजेदार चीजें देखना चाहते हैं तो अमेजन प्राइम वीडियो पर 22 अगस्त को ‘थलाइवन थलाइवी’ रिलीज होगी जिसकी कहानी काफी मजेदार है।

    पेसमेकर 2
    जियो हॉटस्टार पर 22 अगस्त को ‘पेसमेकर सीजन 2’ रिलीज होगा। कॉमिक सीरीज DC यूनिवर्स की इस कहानी का जुड़ाव सुपरमैन के साथ है। अगर पहला सीजन मजेदार लगा था दो दूसरा सीजन जरूर देखना चाहिए।

    बिग बॉस 19
    रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। सलमान खान होस्टेड इस रियलिटी टीवी शो को लेकर काफी तगड़ा बज बना हुआ है।

    Share:

  • रोहित शर्मा को क्यों बने रहना चाहिए विश्व कप 2027 तक कप्तान? पूर्व क्रिकेटर ने बताई खास वजह, जानें

    Tue Aug 19 , 2025
    नई दिल्‍ली । पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू(Former Indian Cricketer Ambati Rayudu) ने भारतीय वनडे टीम(Indian ODI team) के कप्तान रोहित शर्मा(Captain Rohit Sharma) को लेकर एक बड़ा बयान(Big statement) दिया है। अंबाती रायुडू ने कहा है कि हिटमैन रोहित शर्मा को वनडे विश्व कप 2027 तक खेलना चाहिए। अंबाती रायुडू ने इसके पीछे का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved