img-fluid

‘कट-मनी सिंडिकेट’ के जरिए जनता को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

April 13, 2026


कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि ‘कट-मनी सिंडिकेट’ के जरिए जनता को लूटने वालों को (Those looting the Public through ‘Cut-money Syndicates’) बख्शा नहीं जाएगा (Will not be Spared) । अमित शाह ने सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और संकेतों में कड़ी चेतावनी भी दी।


  • बीरभूम जिले के खैरासोल में आयोजित रैली के दौरान शाह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य की जनता को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘कट-मनी सिंडिकेट’ के जरिए आम लोगों का शोषण किया गया है और भाजपा की सरकार बनने के बाद ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें एक-एक कर सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने यहां तक कहा कि इन लोगों को चुनाव के बाद ‘उल्टा लटकाया’ जाएगा। गृह मंत्री ने आगे कहा कि जिन लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की हत्या की है या उन्हें प्रताड़ित किया है, उन्हें भी कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोग अगर भूमिगत (अंडरग्राउंड) भी हो जाते हैं, तब भी उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    इस दौरान गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। शाह ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और अगला मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह व्यक्ति पश्चिम बंगाल में जन्मा होगा और बंगाली भाषा में बोलने और लिखने वाला होगा।

    केंद्रीय गृह मंत्री ने तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार पर अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लंबे समय तक अवैध घुसपैठियों को संरक्षण दिया है। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर सबसे पहला काम ऐसे घुसपैठियों की पहचान करना और उन्हें देश से बाहर निकालना होगा। उन्होंने इसे भाजपा का मिशन बताया कि देश को अवैध घुसपैठियों से मुक्त किया जाए। कार्यक्रम के अंत में यह जानकारी दी गई कि गृह मंत्री  अमित शाह पश्चिम बर्धमान जिले के रानीगंज में एक और चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दुर्गापुर में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे और वहां पार्टी की एक संगठनात्मक बैठक भी करेंगे, जिसमें आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

    Share:

  • देश के विकास का पैमाना केवल जीडीपी नहीं, बल्कि खेलों में प्रदर्शन भी है - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    Mon Apr 13 , 2026
    लखनऊ । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने कहा कि देश के विकास का पैमाना केवल जीडीपी नहीं (Measure of Country’s Development is not just GDP), बल्कि खेलों में प्रदर्शन भी है (But also Performance in Sports) । राजनाथ सिंह ने राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को ‘सांसद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved