
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भारतीय भाषाओं (Indian Languages) के महत्व पर जोर देते हुए गुरुवार को कहा कि भारत की भाषाई विरासत को पुन: प्राप्त करने और देसी भाषाओं पर गर्व करने के साथ दुनिया (World) का नेतृत्व करने का समय आ गया है। एक पुस्तक विमोचन (Book Launch) कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, “इस देश में अंग्रेजी (English) बोलने वालों को जल्द ही शर्म महसूस होगी। ऐसे समाज का निर्माण दूर नहीं है। केवल वे ही बदलाव ला सकते हैं जो दृढ़ हैं। मेरा मानना है कि भाषाएं हमारी संस्कृति का रत्न हैं। हमारी भाषाओं के बिना हम सच्चे भारतीय नहीं रह सकते।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved