img-fluid

सिडनी टेस्ट खत्म होते ही मैदान पर उतर गए हजारों फैंस, जानिए क्यों

January 08, 2026

डेस्क: एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने एशेज पर कब्जा कर लिया है. सिडनी टेस्ट (Sydney Test) में उसने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया और इस जीत से हीरो रहे ट्रेविस हेड. वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज मिचेल स्टार्क को चुना गया, जिन्होंने 31 विकेट हासिल किए. वैसे एशेज सीरीज जीतने के बाद सिडनी के ऐतिहासिक मैदान पर एक ऐसा सीन देखने को मिला जो सच में हैरान करने वाला है. दरअसल सिडनी टेस्ट खत्म होने के बाद SCG के मैनेजमेंट ने स्टैंड्स में बैठे सभी दर्शकों को मैदान में आने का न्योता दिया. हजारों फैंस को मैदान पर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन देखने के लिए बुलाया गया.


  • सिडनी के मैदान के अंदर हजारों फैंस को बुलाना सच में एक हैरतअंगेज घटना है. पिछले कई सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब सभी फैंस को मैदान पर खुद न्योता देकर बुलाया गया. ये फैंस अपने चहेते खिलाड़ियों को बेहद करीब से देख पा रहे थे. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के इस फैसले को दुनियाभर के फैंस सलाम कर रहे हैं.

    बता दें सिडनी के मैदान पर जिस तरह फैंस को मैदान पर ही बुला लिया गया वो भारत के लिए किसी सपने से कम नहीं है. भारत में कभी ऐसा नहीं हुआ है और आगे भी ऐसा होने की उम्मीद ना के बराबर है. खुद भारतीय क्रिकेट फैंस ये मानते हैं कि ऐसा भारत ही नहीं एशिया के किसी क्रिकेट खेलने वाले मुल्क में ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि यहां खिलाड़ियों के लिए फैंस की दीवानगी हद से ज्यादा है. भारत में क्रिकेट खिलाड़ी अगर किसी सार्वजनिक जगह पर चले जाएं तो वहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा लगानी पड़ती है तो सोचिए मैदान पर ऐसा कैसे हो सकता है.

    Share:

  • हेमा मालिनी ने सुनाया पुराना किस्सा, शादी से पहले भूतिया बंगले में रहने का अनुभव

    Thu Jan 8 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Dream Girl Hema Malini)आज किसी पहचान की मोहताज(Mohtaj) नहीं हैं। हेमा ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में त्रऋत् (Great Movies)दी हैं। उनकी कई क्लासिक फिल्मों को आज भी उनके फैंस पसंद करते हैं। प्रोफेशनल लाइफ(Professional Life) के साथ हेमा अपनी पर्सनल लाइफ (PersonalLife)को लेकर भी खूब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved