उज्जैन। बुधवार सुबह करीब 4 बजे के लगभग एक सांची के दूध से भरे टैंकर और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टैंकर में भरा हजारों लीटर दूध रोड पर ही बह गया । वहीं आसपास के लोगों ने दूध के टैंकर को देख लूटपाट मचा दी। देखते ही देखते पूरा टैंकर से दूध साफ हो गया।
सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि चालक की लापरवाही से यह घटना हुई है । जिसमें क्लीनर को चोट भी आई है। बाकी स्थिति सामान्य हो गई है। ट्रक और टैंकर से ट्रैफिक जाम होने की वजह से क्रेन द्वारा ट्रक-टैंकर को रास्ते से हटा दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved