संयुक्त राष्ट्र (UN)। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र (United Nations in Afghanistan) की महिला कर्मचारियों को काम न करने की इजाजत के विरोध में 3,330 अफगान पुरुष व महिलाएं दूसरे दिन भी काम पर नहीं गए और घर पर ही रहे। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने दी। तालिबान पर फैसला वापस लेने के लिए दबाव बनाने के तहत किया गया। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) सुरक्षा परिषद ने तालिबान की कार्रवाई पर एक आपात बैठक की और प्रतिबंध को हटाने का आह्वान किया।संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यूएन के इस आग्रह को दोहराया कि लाखों लोगों को जीवन रक्षक सहायता पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सभी कर्मचारियों की आवश्यकता है और उन्होंने फिर से जोर देकर कहा कि अफगान महिलाओं को पुरुषों द्वारा प्रतिस्थापित नहीं किया जाएगा।
उधर, तालिबान की कट्टरपंथी राजनीति के कारण सरकारी नौकरियां गंवाने वाली कई अफगान महिलाओं ने अब अपना कारोबार शुरू कर दिया है। इन पर परिवारक को चलाने की जिम्मेदारी थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved