img-fluid

सीमा पार से फिर धमकी, लश्कर-जैश ने दिल्ली और आगरा को निशाना बनाने की दी चेतावनी

February 07, 2026

नई दिल्ली। तथाकथित कश्मीर एकजुटता दिवस के मौके पर पाकिस्तान (Pakistan) और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सक्रिय आतंकी संगठन (terrorist organization) ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है। जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) और लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के शीर्ष कमांडरों ने सार्वजनिक सभाओं में भारत के प्रमुख शहरों पर हमले और सीधे जिहाद का आह्वान किया। इस पर भारतीय खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने रैली में आगरा में आग लगाने, दक्कन को जगाने और दिल्ली को हिला देने की धमकी दी। नकवी, जो हाफिज सईद की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग का कमांडर भी है, ने भीड़ को संबोधित करते हुए ‘अखंड भारत’ के विचार को ध्वस्त करने और अपने पूर्वजों की वसीयत पूरी करने की कसम खाई। बताया जाता है कि वह हाफिज सईद और उसके बेटे तलहा सईद के बेहद करीबी हैं।


  • साथ ही PoK के रावलाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने भी बड़ी जनसभा को संबोधित किया और युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए उकसाया। उन्होंने कहा कि उनके समर्थक दुश्मन को कुचलने के लिए पूरी ताकत और आतंक के साथ तैयार हैं। कश्मीरी ने वैश्विक स्तर पर धमकी देते हुए दिल्ली के साथ अमेरिका, इंग्लैंड और इजरायली पीएम नेतन्याहू को चेतावनी दी। रैली में जैश के नए भर्ती आतंकवादियों को भी सार्वजनिक रूप से पेश किया गया।

    मसूद कश्मीरी वही कमांडर हैं जिन्होंने पहले बहावलपुर में जैश मुख्यालय पर हुए भारतीय हमलों में अपने नुकसान और चिथड़े उड़ने की घटना को स्वीकार किया था। इस तरह की बयानबाजी को सुरक्षा विशेषज्ञ हताशा का संकेत मानते हैं, लेकिन भारतीय सेना और सुरक्षा बल सीमा और LoC पर पूरी तरह मुस्तैद हैं।

    Share:

  • भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम AGNI-3 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, 350KM है मारक क्षमता...

    Sat Feb 7 , 2026
    चांदीपुर. भारत (India) ने अपनी सामरिक क्षमता को और मजबूत करते हुए इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-3’ (Agni-3) का सफल परीक्षण किया है. यह परीक्षण 6 फरवरी 2026 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से किया गया. रक्षा सूत्रों के अनुसार, परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और इसमें मिसाइल के सभी ऑपरेशनल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved