img-fluid

राहुल गांधी सहित 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

February 19, 2026

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाले राज सिंह आमेरा (Raj Singh Amera) को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया. कोटा शहर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दी गई धमकी को गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए आरोपी को डिटेन किया. कोटा शहर एसपी तेजस्वनी गौतम की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि इस मामले में विधिक कार्यवाही जारी है. कानून सर्वोपरी है. कानून को हाथ में लेने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई तय है.

इससे हमारा कोई संबंध नहीं- करणी सेना
वीडियो में राज सिंह आमेरा ने खुद को करणी सेना का कोटा संभागीय प्रभारी बताया. वहीं, करणी सेना ने कहा कि इससे हमारा कोई संबंध नहीं है. फिलहाल जिस अकाउंट से ये धमकी दी गई थी वह बंद कर दिया गया है. आमेरा कोटा का रहने वाला है. इसने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट डालकर धमकी दी थी.


  • BJP-RSS की कट्टर वैचारिक उग्रता का मॉडल- डोटासरा
    राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, “लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाधी को खुलेआम हत्या की धमकियां दी जा रही हैं, ये RSS की वही ज़हरीली मानसिकता है जिसने कभी नाथूराम गोडसे को जन्म दिया था. ये BJP-RSS की कट्टर वैचारिक उग्रता का मॉडल है, जहां असहमति और विरोध को “राष्ट्र-विरोध” बताकर पहले माहौल बनाया जाता है, और अंत में हिंसा की जमीन तैयार करते हैं.”

    ‘ये देश गोडसे की सोच पर नहीं, गांधी के रास्ते पर चलेगा’
    इसके आगे उन्होंने कहा, “संवैधानिक पद पर बैठे नेता विपक्ष राहुल जी करोड़ों हिंदुस्तानियों के हक व न्याय की आवाज़ हैं. लेकिन हैरानी की बात है कि उन्हें हत्या की धमकी देने और षड्यंत्र करने वाले उग्र संगठनों के नेता व कार्यकर्ता आजाद घूम रहे हैं. आखिर ऐसे लोगों पर कब कार्रवाई होगी? BJP-RSS कितना भी ज़हर घोल ले, ये देश गोडसे की सोच पर नहीं, गांधी के रास्ते पर चलेगा.”

    Share:

  • T20 वर्ल्ड कप में एक और बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेल‍िया के बाद श्रीलंका को हराया

    Thu Feb 19 , 2026
    नई दिल्ली: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप (ICC Men’s T20 World Cup) के मैच नंबर-38 में गुरुवार (19 फरवरी) को श्रीलंका (Sri Lanka) का सामना जिम्बाब्वे से हुआ. जहां दोनों टीमों के बीच ग्रुप-बी का यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम (R. Premadasa Stadium in Colombo) में खेला गया. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved