
उत्तर प्रदेश। लखनऊ में कई बड़े होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम से होटलों को उड़ाने की ये धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है जिसमें धमकी देने वाले ने 55 हजार डॉलर की मांग भी की है। मेल के मुतबिक ये धमकी लखनऊ के होटल फॉर्च्यून, होटल लेमन ट्री, होटल मैरियट, सराका होटल, पिकैडिली होटल, कम्फर्ट होटल विस्टा, फॉर्च्यून होटल, लेमन ट्री होटल, क्लार्क अवध होटल, होटल कासा, दयाल गेटवे होटल और होटल सिलव को भेजी गई है। बता दें कि पिछले कई महीनों से देशभर में फ्लाइट्स, स्कूल-कॉलेज और होटलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved