
इंदौर। पांच माह पूर्व नाबालिग द्वारा फांसी का फंदा कसते हुए जान देने के मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसे फोटो वायरल करने के लिए धमकाया जाता था, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या की। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई है।
राजेंद्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या का मामला विगत 15 मई को सिलिकॉन सिटी का है। यहां रहने वाली 17 वर्षीय एक नाबालिग लडक़ी के कालोनी में रहने वाले हर्षवर्धन और शीतल ने चोरी छुपे निजी फोटो खींच लिए थे। उन्हीं फोटो को दिखाकर आरोपी नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपियों की प्रताडऩा से तंग आकर पीडि़ता ने घर में फांसी का फंदा कसते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के बाद आरोपी हर्षवर्धन और शीतल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश में कई जगह छापे मारे, मगर वह नहीं मिले। फिलहाल पुलिस उन्हें तलाश रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved