वॉशिंगटन। ईरान ने अपने युद्धपोत आयरिस डेना (iris dena) पर हुए हमले के बाद अमेरिका को खुली चेतावनी दी है। ईरानी नौसेना (Iranian Navy) ने कहा है कि यदि अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन (USS Abraham Lincoln) उसकी मिसाइलों की रेंज में आया तो उस पर हमला किया जाएगा। यह जानकारी ईरान के सरकारी मीडिया ने दी।
ईरानी नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल Shahram Irani ने कहा कि ईरान अमेरिकी जहाज की हर गतिविधि पर नजर रख रहा है। उनके मुताबिक Gulf of Oman और Strait of Hormuz के आसपास का इलाका ईरानी नौसेना के नियंत्रण में है और यहां किसी भी सैन्य गतिविधि का जवाब दिया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार 4 मार्च को श्रीलंका के दक्षिण में IRIS Dena पर हमला हुआ था। बताया गया कि इसे टॉरपीडो से निशाना बनाया गया, जिसमें कई नाविकों के मारे जाने की खबर है। इस घटना के बाद क्षेत्र में खोज और बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें भारतीय नौसेना ने भी सहायता दी।
अमेरिका की बढ़ी सैन्य तैनाती
तनाव के बीच अमेरिका ने पश्चिम एशिया में बड़ी सैन्य तैनाती की है। करीब 2,500 अमेरिकी मरीन सैनिक क्षेत्र में पहुंच चुके हैं, जबकि 82nd Airborne Division के पैराट्रूपर्स को भी भेजने का आदेश दिया गया है।
रिवोल्यूशनरी गार्ड की चेतावनी
ईरान के Islamic Revolutionary Guard Corps ने भी चेतावनी दी है कि यदि उसके हितों पर हमला हुआ तो जवाबी कार्रवाई की जाएगी। बयान में कहा गया कि क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी और इजरायली हितों को निशाना बनाया जा सकता है।
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इस तरह की चेतावनियों से स्थिति और संवेदनशील होती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि समुद्री मार्गों में किसी भी टकराव का असर वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved