img-fluid

नवंबर में OTT पर रिलीज हो रही हैं तीन मोस्ट अवेटेड सीरीज

October 31, 2025

मुंबई। त्योहार खत्म हो गए हैं, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स (OTT platforms) पर धमाकेदार मनोरंजन का मौसम अब भी बना हुआ है। नवंबर 2025 ओटीटी दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक वेब सीरीज और फिल्मों की सौगात लेकर आ रहा है। थ्रिलर, सस्पेंस, पॉलिटिक्स, कोर्टरूम ड्रामा और सुपरनैचुरल स्टोरीज हर जॉनर में कुछ नया और मसालेदार देखने को मिलेगा।

बारामूला

ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स,

रिलीज डेट – 7 नवंबर

कश्मीर की बर्फीली वादियों में सेट इस सुपरनैचुरल सस्पेंस ड्रामा की कहानी एक बच्चे की गुमशुदगी और डीएसपी रिदवान सैय्यद (मानव कौल) की जांच पर आधारित है।
महारानी सीजन 4

ओटीटी प्लेटफॉर्म – सोनी लिव

रिलीज डेट – 7 नवंबर

हुमा कुरैशी एक बार फिर रानी भारती के किरदार में लौट रही हैं। इस बार कहानी बिहार से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति के मैदान तक पहुंच गई है। मतलब इस बार रानी भारती की नई लड़ाई सीधे प्रधानमंत्री से होगी।
दिल्ली क्राइम सीजन 3



  • ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स

    रिलीज डेट – 13 नवंबर

    शेफाली शाह की दमदार सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ का नया सीजन मानव तस्करी के बड़े रैकेट पर केंद्रित है। डीआईजी वर्तिका चतुर्वेदी एक बार फिर अपने निर्भीक अंदाज में कानून की ताकत बनकर लौटेंगी।
    जॉली एलएलबी 3

    ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स या जियो हॉटस्टार

    रिलीज डेट – 14 नवंबर

    अक्षय कुमार और अरशद वारसी की हिट कोर्टरूम ड्रामा अब ओटीटी पर आ रही है। पहली बार एक फिल्म दो बड़े प्लेटफॉर्म्स पर साथ स्ट्रीम होगी। इस बार कोर्ट में जॉली बनाम जॉली की भिड़ंत देखने को मिलेगी।

    द फैमिली मैन 3

    ओटीटी प्लेटफॉर्म – अमेजन प्राइम वीडियो

    रिलीज डेट – 21 नवंबर

    मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के किरदार में वापसी कर रहे हैं। इस बार देश और परिवार दोनों दुश्मन के निशाने पर होगा।

    स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5

    ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स

    रिलीज डेट – 26 नवंबर

    दुनियाभर में लोकप्रिय इस हॉलीवुड सीरीज के कुछ एपिसोड्स नवंबर के आखिरी हफ्ते में आएंगे। सीरीज के पांचवें सीजन में हॉकिन्स टाउन के बच्चों की आखिरी जंग देखने लायक होगी।

    Share:

  • काफी अनुभवी है देश के 53वें CJI सूर्यकांत, आर्टिकल-370 और पेगासस जैसे मामलों में लिए ऐतिहासिक फैसले

    Fri Oct 31 , 2025
    नई दिल्ली । जल्द ही भारत (India) के 53वें प्रधान न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ लेने वाले जस्टिस सूर्यकांत (Justice Surya Kant) शीर्ष न्यायिक कार्यालय में जब बैठेंगे तो अपने साथ दो दशकों के अनुभव का खजाना भी लेकर आएंगे, जिसमें आर्टिकल-370 (Article 370) को रद्द करने, बिहार मतदाता सूची संशोधन, पेगासस स्पाइवेयर मामला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved