
उज्जैन। क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में फर्जी जमानत देने वाले एक गिरोह का कुछ माह पहले भंडाफोड़ कर उससे 87 फर्जी डायरियां और एक हजार पन्ने जब्त किए थे। मामले में पुलिस तीन दर्जन लोगों को पकड़ चुकी थी। कल फिर पुलिस ने इंदौर और उज्जैन से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया। ये कई लोगों की फर्जी जमानत दे चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved