img-fluid

कोलकाता में एक ही परिवार की तीन महिलाएं मृत पाई गईं, पति की कार हादसे में मौत

  • February 19, 2025

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल वहां एक ही परिवार की तीन महिला सदस्य घर में मृत पाई गईं हैं। वहीं मृत पाई गई एक महिला के पति की कार हादसे में मौत हो गई और घर के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। महिलाओं के शव देखकर माना जा रहा है कि तीनों ने आत्महत्या की है। हालांकि मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

    कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त रुपेश कुमार ने बताया कि परिवार के तीन सदस्य जिस कार में थे, वह बुधवार सुबह करीब चार बजे इएम बायपास के पास मेट्रो पिलर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार किसी वाहन से टकराकर नहीं बल्कि सीधे मेट्रो पिलर से टकराई। कोलकाता पुलिस के आयुक्त मनोज वर्मा भी पीड़ितों के घर पहुंचे और उन्होंने मीडिया को बताया कि घर में मृत पाई गई एक लड़की की उम्र14-15 साल है। वहीं दो व्यस्क महिलाएं हैं।

    माना जा रहा है कि महिलाओं ने अपनी कलाई काटने से पहले खाने में कुछ गोलियां मिलाकर खाईं थी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का। लड़की के शव पर चोट के कोई बड़े निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा।
    ऐसा माना जा रहा है कि कार हादसे के बाद परिवार की महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि मंगलवार को करीब 10 लोग पीड़ितों के घर आए थे। ऐसे में उन लोगों का घटना से कोई संबंध तो नहीं है, पुलिस इसका भी पता लगा रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। ऐसे में इस एंगल से भी घटना की जांच हो रही है। कार दुर्घटना घर से करीब छह किलोमीटर दूर ही हुई। हादसे में घायल हुए लोगों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। फिलहाल उनकी हालत सुधरने का इंतजार किया जा रहा है।

    Share:

    चीन की मदद से पाकिस्तान करने जा रहा ये बड़ा काम, साल 2028 में चांद पर रखने वाला है कदम

    Wed Feb 19 , 2025
    डेस्क: पाकिस्तान का अंतरिक्ष एजेंसी सुपारको (SUPARCO) ने घोषणा की है कि पाकिस्तान का पहला चंद्रमा रोवर मिशन 2028 में लॉन्च होने जा रहा है. यह ऐतिहासिक कदम पाकिस्तान और चीन के बीच अंतरिक्ष सहयोग के तहत उठाया गया है. इस मिशन के तहत पाकिस्तान का चंद्रमा रोवर चीन के चांग’ई 8 मिशन का हिस्सा बनेगा, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved