
जबलपुर। दीवाली आने के पूर्व ही जहां तहां जुआं फड़ आबाद हो गये है। सूनसान क्षेत्र हो या फिर घनी बस्तियां सभी जगह इक्का बली पर दांव लगने का क्रम बदस्तूर जारी है। बीती रात तिलवारा पुलिस ने ग्राम सकरी में दबिश देकर पांच जुआडिय़ों को दबोचा है। जिनके पास से 37 सौ 20 रुपये की नगदी व ताश के 52 पत्तें बरामद करते हुए सभी के खिलाफ जुआं एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस ने बताया कि रात्रि भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सकरी में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार जीत का दावं लगाकर जुआं खेल रहे है।
जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर पांच जुआडिय़ों को दबोचा। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम तेजीलाल कोटवार, दिलीप विश्वकर्मा, नरेन्द्र कोल, श्याम कोल व भरत कोल बताये। जिनके पास व फड़ से पुलिस ने 37 सौ 20 रुपये की नगदी व ताश के 52 पत्तें बरामद किये है। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआं एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved