
उज्जैन। त्यौहारी सीजन में एक बार फिर मिठाई बाजार में भी उठाव आने लगा है। अगले महीने के पहले हफ्ते में ही दीपावली आ रही है। उस दौरान मिठाईयों की माँग और बढ़ जाएगी लेकिन शहर की अधिकांश मिठाई की दुकानों पर सरकार के नए नियम का पालन नहीं किया जा रहा। इसके अनुसार काउंटरों में रखी मिठाई के साथ उपयोग समय-सीमा लिखना अनिवार्य किया गया था। शहर में छोटी-बड़ी मिठाई की कुल मिलाकर करीब 200 से अधिक दुकानें है। जिनसे ग्राहक रोज मिठाई खरीदते है। पिछले साल दीपावली के पहले केन्द्र सरकार ने एक नियम अनिवार्य किया था जिसके तहत मिठाई के काउंटर में मिठाई के साथ-साथ उसके उत्पादन की तिथि और कितने दिन तक उपयोग किया जा सकता है इसकी जानकारी मिठाई दुकानदार को लिखना अनिवार्य किया गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved