
डेस्क। तृणमूल कांग्रेस के दो राज्यसभा विधायक आज इस्तीफा देने जा रहे हैं। कोयल मलिक और सुखेंदु सरकार अपना पद छोड़ने वाले हैं। दोनों नेताओं ने ऐसे समय पर इस्तीफा देने का ऐलान किया है, जब 10 दिन बाद राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं। दोनों नेताओं के टीएमसी से अलग होने की अटकलें कई दिनों से चल रही थीं। सुखेंदु सरकार ने खुद कहा था कि टीएमसी के कई सांसद भी ममता का साथ छोड़ सकते हैं। अब उन्होंने खुद इस्तीफा देने का फैसला किया है।
दोनों सांसदों के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में टीएमसी सांसदों की संख्या 13 से घटकर 11 रह जाएगी। कोयल मलिक को टीएमसी ने हाल ही में राज्यसभा भेजा था। उनका कार्यकाल अप्रैल 2032 तक है। वहीं, सुखेंदु सरकार का कार्यकाल अगस्त 2029 तक है।
टीएमसी के दोनों सांसदों के इस्तीफा देने पर उपचुनाव होगा और यहां बीजेपी को फायदा मिल सकता है। क्योंकि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 200 से ज्यादा सीटें जीती हैं। वहीं, टीएमसी सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई। ऐसे में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों को जीत दिला सकती है, क्योंकि टीएमसी के विधायकों में भी फूट है और वह क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved