
अलास्का। रूसी राष्ट्रपति (russian president) ब्लादिमीर पुतिन (vladimir putin) के खराब स्वास्थ्य (Health) को लेकर खबरें कई बार सामने आई हैं। अलास्का में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए पहुंचे ब्लादिमीर पुतिन के बॉडीगार्ड एक पूप सूटकेस लेकर भी पहुंचे थे, जिसमें वे राष्ट्रपति का मल तक भरकर लाए। पुतिन के बॉडीगार्ड उनका मल भी अमेरिका में नहीं छोडऩा चाहते थे।
दरअसल पुतिन नहीं चाहते हैं कि उनकी कथित बीमारियों के बारे में किसी को पता चले। इसी वजह से उनका मल अपशिष्ट किसी और देश में नहीं छोड़ा जा सकता था। जब भी रूसी राष्ट्रपति विदेश दौरे पर होते हैं तो उनके बॉडीगार्ड के पास पूप सूटकेस होता है। बॉडीगार्ड उनके वेस्ट को वापस रूस ले जाते हैं। 2007 के बाद पहली बार था, जब किसी रूसी राष्ट्रपति ने अमेरिका का दौरा किया था। ऐसे में उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चारों ओर उनके बॉडीगाड्र्स तैनात थे। इसके अलावा खुफिया एजेंसियां लंबे समय से उनकी यात्रा की तैयारियों में जुटी थीं। रूसी राष्ट्रपति की फेडरल प्रोटेक्शन सर्विस को उनके ह्यूमन वेस्ट को इक_ा करने का जिम्मा सौंपा गया है। इसे एक स्पेशल बैग में रखा जाता है और वापस रूस भेज दिया जाता है। पुतिन को डर रहता है कि विदेशी ताकतें उनके वेस्ट सैंपल से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल कर सकती हैं। विएना दौरे के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने पोर्टेबल टॉयलेट का इस्तेमाल किया था। साल 1999 में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद से ही राष्ट्रपति पुतिन के लिए यह प्रोटोकॉल तैयार कर दिया गया था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved