
प्रयागराज। बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर महाकुंभ (Maha Kumbh) के तीसरे (third ) अमृत स्नान (Amrit Snan) पर ब्रह्म मूर्हत के साथ सुबह लगभग चार बजे से साधु संतों का स्नान शुरु हुआ। जो सुबह तक जारी रहा। कल से ही तीसरे अमृत स्नान पर लाखों संख्या में श्रद्धालुओं का हुजुम जुटना शुरु हो गया था।
महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर अखाड़ों के डुबकी लगाने का क्रम जारी है। सबसे पहले नागा साधुओं ने डुबकी लगाई। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़ा स्नान कर चुका है। बाकी अखाड़ों के स्नान का क्रम भी जारी है। सुबह तक लगभग डेढ़ करोड़ लोगों ने कुंभ मेले में आस्था की डुबकी लगाई जबकि आज बसंत पंचमी पर तीन करोड़ लोगों के आने की संभावना व्यक्त की गई है। सुबह तक सभी अखाड़ों ने स्नान कर लिया था। माना जा रहा है कि आज कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 35 करोड़ को पार कर जाएगा। त्रिवेणी के घाटों पर अत्यधिक दबाव रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, सीनियर अफसरों के साथ तैनात है। बसंत पंचमी पर आज उज्जैन ओंकारेश्वर इलाहबाद सहित देशभर की पवित्र नदियों के घाटों पर भी भारी भीड़ है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑपरेशन इलेवन
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑपरेशन इलेवन चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद वार रूम से सुबह 3.30 बजे से निगरानी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से वन वे रूट तैयार किया गया है। इसके अलावा पांटून पुलों पर मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसका भी विशेष इंतजाम किया गया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved