img-fluid

आज गोगानवमी, राजबाड़ा की परिक्रमा कर गोगादेव मंदिर पहुंचेंगे छड़ी निशान

September 08, 2023

पंढरीनाथ पर गोगादेव के मंदिर में श्रद्धालुओं का मेला

इंदौर। आज गोगानवमी (Goganavami) पर वाल्मिकी समाज द्वारा सुबह से पंढरीनाथ स्थित गोगादेव मंदिर (Gogadev temple) पर भक्तों का मेला लगा हुआ है। सुबह से ही वाल्मिकी समाज के लोग अपने आराध्य जाहरवीर गोगादेवजी चौहान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हंै। शाम को छड़ी निशान निकाले जाएंगे।


आज गोगानवमी है और इस दिन वाल्मिकी समाज अपने आराध्य वीर गोगादेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाता है। वाल्मिकी बस्तियों में चहल-पहल हैं और समाज के लोग शाम को निकलने वाले जुलूस की तैयारी कर रहे हैं। शाम को शहर की बस्तियों से छड़ी निशान निकलेंगे। इन छड़ी निशान की सुंदरता देखते ही बनती है। सेहरे की कटिंग को लेकर भी विभिन्न संगठनों द्वारा इन्हें पुरस्कृत किया जाता है। विभिन्न अखाड़ों के साथ सभी निशान पहले राजबाड़ा चौक पर पहुंचेंगे और मां अहिल्या की प्रतिमा की परिक्रमा कर गोगादेव मंदिर पहुंचेंगे।

सेहरा निशान को पुरस्कृत किया
चौधरी शंकर खलीफा की स्मृति में पथरोड़ परिवार डेढ़ लाख के हार का पुरस्कार निशा को सेहरा कटिंग के लिए दिया गया। इस मौके पर संदीप पथरोड़, चौधरी विक्की पथरोड़, सिरज लोयत, सचिन पथरोड आदि मौजूद थे।

Share:

  • दो महीने से अरबिंदो में लावारिसों की तरह चल रहा था इलाज, आखिरी समय में भी बेटे ने पिता की अर्थी को छूने से मना कर दिया

    Fri Sep 8 , 2023
    बेटा-बेटी हुए कलियुगी, पड़ोसी की तरह दाह संस्कार में होंगे शामिल इंदौर।  पूरा शहर भगवान श्रीकृष्ण (Lord ShriKrishna) के जन्मदिन (Birthday) की खुशियां मना रहा था। वासुदेव ने कृष्ण (Krishna) की रक्षा के लिए यमुना पार कर ली, लेकिन एक बेटा पिता की मौत हो जाने के बावजूद उसके शरीर को हाथ लगाने को भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved