img-fluid

Gold Silver Price Today: आज सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक भी बढ़ी, यहां जानें अपने शहर का ताजा भाव

January 11, 2022

नई दिल्ली। एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने की चमक में इजाफा हुआ, तो दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो सबसे पहले सोने और चांदी का ताजा भाव जानना आपके लिए फायदेमंद होगा।

सोने की कीमत में आज 0.20 फीसदी की तेजी आई है। इसके साथ ही दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत उछलकर 47,550 रुपये पर आ गया है। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी उछाल आया है। चांदी का दाम 0.26 फीसदी इजाफे के साथ बढ़कर 60,825 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

Share:

  • राजनाथ सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने पर चीनी मीडिया ने की ऐसी टिप्पणी

    Tue Jan 11 , 2022
    नई दिल्ली: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. लेकिन पड़ोसी देश चीन ऐसी स्थिति में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा. चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र माने जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखते हुए राजनाथ सिंह के संक्रमित होने को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved