वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण (last solar eclipse) 27 साल बाद आज यानि मंगलवार को लगेगा। 40 मिनट की अवधि वाला सूर्य ग्रहण स्वाति नक्षत्र (solar eclipse swati nakshatra) एवं तुला राशि में लगेगा।
इससे पहले यह सूर्य ग्रहण (soory grahan) का संयोग दीपावली पर 27 साल पहले 24 अक्टूबर, 1995 को भी दीपावली पर पड़ा था। वह पूर्ण सूर्य ग्रहण था लेकिन मोक्ष काल के बाद दीपावली होने से त्योहारों पर ब्रेक नहीं लगा। यह पहली बार होगा, जब पंच पर्व पर सूर्य ग्रहण का ब्रेक लगेगा। ग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा 1 दिन बाद 26 अक्टूबर को होगी।
राशि गत सूर्य ग्रहण का प्रभाव
वृषभ राशि, सिंह राशि, धनु राशि, मकर राशि के लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ रहने वाला होगा।
मेष राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, कुंभ राशि के लिए सूर्य ग्रहण सामान्य रहेगा।
कर्क राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि, मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण का फल अशुभ रहेगा।
कार्तिक पूर्णिमा पर घटित होगा चंद्र ग्रहण
कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर पर चंद्रग्रहण की छाया रहेगी। ऐसे में एक दिन पहले देव दीपावली मनाई जाएगी। डॉ.सोनी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का सूतक काल 8 नवंबर को सुबह 8.10 बजे से शुरू होगा। शाम को 6.10 बजे ग्रहण का मोक्ष काल होगा। देव दीपावली के सभी आयोजन शाम को होते हैं। ग्रहण होने के कारण 8 नवंबर को देव दीपावली नहीं मनाई जाएगी। देव दीपावली चंद्र ग्रहण होने के कारण एक दिन पहले 7 नवंबर को मनाई जाएगी, जो कि शास्त्र सम्मत होगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved