
उज्जैन। महाशिवरात्रि के लिए महाकाल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में बाधा बने पेड़ों की आज से छंटाई हो रही है और सुबह से नगर निगम की गैंग लगी हुई है और कुछ पेड़ों की आज शाखाएँ छांटी गई। बारिश के पहले तथा इसके बाद भी विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शहर में विद्युत संधारण और मेंटेनेंस के कार्य लगातार किए जा रहे थे। परंतु इस दौरान स्ट्रीट लाईट के खंबे तथा उनके तारों पर झूलती पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम नहीं किया गया था। इधर एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व आ रहा है। इस दिन शहर में दीपोत्सव का बड़ा आयोजन भी होना है। मुख्यमंत्री खुद इसकी तैयारियों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। यही कारण है कि महाकाल मंदिर से हरसिद्धि पहुँच मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में पेड़ों की टहनियों को बिजली के तारों से हटाने के लिए नगर निगम और विद्युत मंडल की टीम ने आज से इस क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई का काम शुरु किया है। कई पेड़ों की टहनियों को विद्युत के तारों से अलग करने के लिए काटा जा रहा है।
अभी तो सड़ांध मा रहा रूद्रसागर
आगामी दिनों में रूद्रसागर में नोका विहार की बात कही गई है लेकिन अभी फिलहाल में यहाँ पर जलकुंभी है और बदबू आ रही है। ऐसे में दो-तीन माह में क्या होगा?

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved