खेल

टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से, अमेरिका से जापान रवाना हुईं मीराबाई

सेंट लुइस । अनुभवी भारतीय महिला भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू (Indian female lifter Saikhom Mirabai Chanu) यहां सेंट लुइस, संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of america) में अपनी अंतिम तैयारी पूरी करने के बाद टोक्यो ओलंपिक के लिए जापान रवाना हो गई हैं। टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत 23 जुलाई से हो रही है।



मीराबाई ने संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा और सहायक कोच संदीप कुमार के देखरेख में 50-दिवसीय प्रशिक्षण लिया, जिसे लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) द्वारा स्वीकृत किया गया था।

49 किग्रा वर्ग की भारोत्तोलक मीराबाई के साथ उनके कोच विजय शर्मा,संदीप कुमार और प्रमोद शर्मा के साथ फिजियोथेरेपिस्ट आलाप जावड़ेकर भी होंगे।

पिछले साल स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच डॉ. आरोन हॉर्शिग के साथ दो महीने के कार्यकाल के बाद अमेरिका में यह उनका दूसरा कार्यकाल था। पिछले कार्यकाल के दौरान उनकी पीठ के निचले हिस्से और कंधे की समस्याओं का समाधान किया गया था।
बता दें कि टोक्यो ओलंपिक के बड़े मंच पर चानू की यह दूसरी उपस्थिति होगी। उन्होंने इससे पहले महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में 2016 रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। हालाँकि, वह रियो में कोई पदक नहीं जीत सकीं थीं।
हालाँकि, 2017 में संयुक्त राज्य अमेरिका में हुए विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में उन्होंने कुल 194 किलोग्राम (85 किलोग्राम स्नैच और 109 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) का रिकॉर्ड भार उठाकर महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। बाद में उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और 2019 एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में क्लीन एंड जर्क में 49 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

Share:

Next Post

ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय थे केडी जाधव, 100 बैलगाडिय़ों से हुआ था स्वागत

Sat Jul 17 , 2021
  नई दिल्ली। खाशाबा दादासाहेब जाधव (KD Jadhav) व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक पदक (olympic medals) जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे. जाधव ने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक (Helsinki Olympics) में कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर भारत (India) का परचम लहराया था. इससे पहले तक भारत (India) के सभी पदक फील्ड हॉकी में आए थे, न […]