img-fluid

टॉलीवुड एक्टर सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या

January 23, 2023

नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री (south film industry) से एक दुखद खबर सामने आई है। टॉलीवुड एक्टर सुधीर वर्मा (tollywood actor sudheer verma) ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक विशाखापट्टन (Visakhapatnam) में अपने आवास पर उन्होंने सुसाइड कर लिया। उनके साथ काम कर चुके सुधाकर ने एक्टर की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया (social media) पर एक पोस्ट साझा करते हुए हैरानी जताई है।

सुधाकर ने ट्विटर पर लिखा, ”सुधीर! इतना प्यारा शख्स…आपको जानकर और आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा भाई। यकीन नहीं हो रहा है कि आप अब इस दुनिया में नहीं हो। ओम शांति।” सुधीर ने अचानक यह कदम क्यों उठाया इस बात का तो अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से काफी दबाव में चल रहे थे। सुधीर के अचानक चले जाने से पूरे टॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


बता दें कि सुधीर ने साल 2013 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म का नाम ‘स्वामी रा रा’ था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए। साल 2016 में आई ‘कुंडनापु बोम्मा’ से वह काफी ज्यादा फेमस हो गए। हालांकि, इस फिल्म के बाद भी उन्हें इंडस्ट्री में अच्छे ऑफर नहीं मिल रहे थे।

Share:

  • जबलपुर सांसद खेल महोत्सव में शामिल हुए अनुराग ठाकुर, कुश्ती विवाद पर दिया बड़ा बयान

    Mon Jan 23 , 2023
    जबलपुर: कुश्ती खेल संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद के ऊपर महिला खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Sports Minister Anurag Thakur) ने जबलपुर (Jabalpur) में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने आरोप लगाए हैं, उसे लेकर एक कमेटी बनाई है, जिसकी अध्यक्ष […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved