
ब्रिटेन. हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज (Tom Cruise) ने मिशन इंपॉसिबल (Mission impossible)की टीम को क्रिसमस पार्टी (Christmas Party) देने के लिए क्रिसमस के 300 खास केक अमेरिका से मंगाए. इसके लिए उन्होंने अपने प्राइवेट जेट का सहारा लिया. यह दावा फिल्म में काम कर रहे क्रू ने किया है. द सन के अनुसार सूत्रों ने कहा कि 59 वर्षीय फिल्म स्टार ने 5500 मील (करीब 8,000 किलोमीटर) से ज्यादा का सफर तय करके केक लाने के लिए क्रूज ने हजारों भुगतान किए.
क्रू मेंबर ने कहा ‘यह असाधारण है, लेकिन टॉम अविश्वसनीय रूप से उदार हैं और वह उन सभी के लिए कुछ खास करना चाहते थे जिन्होंने उनके साथ फिल्म में काम किया है.’ बता दें मिशन इंपॉसिबल की अगली फिल्म का प्रोडक्शन कोविड के चलते प्रभावित हुआ. जासूस के तौर पर एथन हंट की भूमिका निभाने वाले क्रूज़ ने एक्शन फिल्म पर 18 महीने से अधिक समय तक काम करने के बाद सितंबर में फिल्मिंग पूरा कर लिया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved