img-fluid

कल है सावन का पहला सोमवार, जानें भगवान शिव को प्रसन्‍न करने की पूजा विधि

July 25, 2021


आज से सावन के पावन महीने की शुरुआत हो गई है। 22 अगस्त तक सावन का महीना रहेगा। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस माह में विधि- विधान से भगवान शंकर (Lord Shankar) की पूजा- अर्चना की जाती है। सावन माह के सोमवार का बहुत अधिक महत्व होता है। भगवान शिव का दिन सोमवार होता है। कल यानी 26 जुलाई को सावन का पहला सोमवार (Monday) है। इस दिन भगवान शिव की पूजा (worship) का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हें सावन के पहले सोमवार की पूजा- विधि, महत्व और सामग्री की पूरी लिस्ट…

पूजा- विधि
सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें। शिवलिंग (Shivling) में गंगा जल और दूध चढ़ाएं। भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें। भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें। भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।



सावन के सोमवार का महत्व-
सावन के सोमवार का बहुत अधिक महत्व होता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार का व्रत करने से भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय होता है, जिस वजह से इस माह के सोमवार का महत्व सबसे अधिक होता है।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

  • दामाद ने ससुराल पहुंचकर पत्नि से मिलने मचाया उत्पात

    Sun Jul 25 , 2021
    दोनों पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्रातंर्गत बिलहरी में एक युवक बीती रात अपने ससुराल पहुंचा और पत्नि से मिलने की जिद करते हुए जमकर हंगामा मचाया। वहीं उसके ससुराल पक्ष वालों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। जिसकी शिकायत दोनों पक्षों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved