
रूस (Russia) और अमेरिका (America) के बीच परमाणु हथियारों (Nuclear weapons) पर लगी आखिरी बड़ी कानूनी पाबंदी खत्म हो गई है। आज यानी 5 फरवरी 2026 को न्यू स्टार्ट संधि (न्यू स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी) की अवधि समाप्त हो गई। अब लगभग 50 साल बाद पहली बार दोनों देशों के रणनीतिक परमाणु हथियारों, जैसे अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें, सबमरीन से लॉन्च मिसाइलें और बॉम्बर (Missiles and bombers) पर कोई बाध्यकारी सीमा या नियम नहीं बचा है। इससे दुनिया में परमाणु हथियारों की नई होड़ शुरू होने का खतरा बढ़ गया है, और विशेषज्ञ इसे वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मान रहे हैं। आइए इसे विस्तार से समझते हैं।
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची(Voter list) के विशेष गहन संशोधन को लेकर चुनाव आयोग (election Commission)और राज्य सरकार के बीच जारी खींचतान अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)की चौखट पर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। बुधवार को शीर्ष अदालत में दायर एक कड़े हलफनामे में निर्वाचन आयोग(Election Commission) ECI ने राज्य की स्थिति को असाधारण और चिंताजनक बताते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। आयोग का आरोप है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(Chief Minister Mamata Banerjee) के सार्वजनिक बयानों से चुनाव अधिकारियों के खिलाफ नफरत और भय का माहौल बन रहा है, जिसके चलते अधिकारी व्यवस्थित रूप से धमकियों और हिंसा का सामना कर रहे हैं।
3. इजरायल की बड़ी स्ट्राइक, हमास-गाजा ब्रिगेड के दो कमांडरों का किया काम तमाम
इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) और इजरायली सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने एक संयुक्त सैन्य अभियान में हमास कमांडर मोहम्मद अल-हबील और इस्लामिक जिहाद के अली राजियाना को मार गिराया है. अल-हबील पर इजरायली कॉर्पोरल नोआ मार्सियानो की कैद के दौरान बेरहमी से हत्या करने का आरोप था. वहीं राजियाना उत्तरी गाजा ब्रिगेड (Gaza Brigade) में इस्लामिक जिहाद का मुख्य कमांडर था. IDF के अनुसार, यह एयरस्ट्राइक सीजफायर (युद्धविराम) के उल्लंघन के जवाब में की गई. नोआ मार्सियानो को 7 अक्टूबर के हमले के दौरान नाहल ओज़ पोस्ट से अगवा किया गया था. वह इजरायली सेना में एक ऑब्जर्वर के रूप में तैनात थीं. कैद में रहने के दौरान उनकी हत्या की खबर ने इजरायल में भारी आक्रोश पैदा किया था.
4. राहुल का नाम लिए बिना खरगे से बोले जेपी नड्डा- पार्टी को अबोध बालक का बंधन न बनने दें
संसद के बजट सत्र में सियासी हंगामा जारी है। लोकसभा के बाद अब राज्यसभा (Rajya Sabha) में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार देखने को मिली। सदन के नेता जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बीच लोकतंत्र और अहंकार जैसे मुद्दों पर जोरदार बहस हुई। इस दौरान नड्डा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और उन्हें ‘अबोध बालक’ कह दिया। नड्डा और खरगे के बीच हुई इस तकरार के बीच सभापति ने भी टिप्पणी की। जानिए किसने क्या कहा? राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सभापति की अनुमति से जेपी नड्डा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर समय और सभी विषयों पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में पीएम मोदी जवाब देने के लिए तैयार बैठे रहे, लेकिन विपक्ष ने लोकसभा को चलने नहीं दिया। जहां तक राज्यसभा का सवाल है, विपक्ष ने कहा कि सरकार भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बयान दे। इसके बाद पीयूष गोयल ने बयान दिया। बयान पर कहा गया कि ट्रेड डील का ब्योरा साझा किया जाए। सरकार ने कहा कि विवरण तैयार होने के बाद आने वाले दिनों में सबको बता दिया जाएगा।
5. अजित पवार के प्लेन क्रैश की प्राथमिक जांच रिपोर्ट सामने आई, हादसे के ये 2 कारण पता चले
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार (Ajit Pawar) का बीते दिनों प्लेन हादसे में निधन हो गया था। इस हादसे ने महाराष्ट्र समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। प्रशासन की ओर से इस हादसे की जांच शुरू की गई थी। सूत्रो के मुताबिक, बारामती हवाई अड्डे (Baramati Airport) पर हुए विमान दुर्घटना (Plane Crash) को लेकर प्राथमिक जांच रिपोर्ट सामने आई है। आइए जानते हैं कि प्राथमिक जांच रिपोर्ट में हादसे का कारण क्या बताया गया है।
भारत (India) में आधार (Aadhar) जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देश में 2.5 करोड़ से ज्यादा आधार नंबर डिलीट कर दिए हैं और इसके पीछे बड़ा कारण है। सरकार (Goverment) ने लोकसभा को बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने दुरुपयोग को रोकने के लिए 2.5 करोड़ से ज्यादा मृत व्यक्तियों के आधार नंबर डीएक्टिवेट कर दिए हैं। यूआईडीएआई ने दुरुपयोग रोकने के लिए ढाई करोड़ से ज्यादा आधार नंबर डिलीट कर दिए हैं और ये ऐसे लोगों के थे जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण (President’s address) पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर पीएम मोदी का भाषण टलने पर स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसदों ने पीएम की कुर्सी को घेर लिया था, जिस वजह से मैंने उन्हें लोकसभा में नहीं आने की सलाह दी थी. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘देश ने देखा कि कल सदन में क्या हुआ. सबने देखा कि कैसे सांसदों ने सदन में PM की कुर्सी की तरफ जाने की कोशिश की.’ सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले लोकसभा स्पीकर ने गुरुवार (5 फरवरी 2026) को कहा, ‘सदन में जो हुआ वह एक तरह से काले धब्बे की तरह था. मेरे पास पुख्ता ऐसी जानकारी आई कि कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री के पास पहुंचकर कोई भी अप्रत्याशित घटना कर सकते हैं. अगर ये घटना हो जाती तो यह बेहद निंदनीय नहीं होती. मैंने पीएम से आग्रह किया कि उन्हें सदन में नहीं आना चाहिए और उन्होंने मेरी बात मानी.’
8. बिहार की महिलाएं बिकती हैं… तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल
बिहार विधानसभा के बजट सत्र (Bihar Legislative Assembly Budget Session) के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला. हालांकि भाषण के दौरान तेजस्वी यादव आज थोड़े नर्वस दिखे. तेजस्वी यादव अपने भाषण पढ़ने के दौरान कई बार अटकते दिखे. वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका “नाखून उखड़ गया है” और दवा लेकर आए हैं, इसलिए बैठकर बोलने की अनुमति चाहते हैं. तेजस्वी यादव के आग्रह को विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार ने स्वीकारते हुए उन्हें बोलने को कहा. वहीं इस दौरान तेजस्वी यादव ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया और कहा कि बिहार की महिलाएं बिकती हैं. तेजस्वी यादव के बयान को लेकर विधानसभा में हंगामा मच गया. दरअसल तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती है, लेकिन, उत्तराखंड के बीजपी के नेता कहते हैं कि बिहार की महिलाएं बिकती हैं. महिलाओं को खरीदा जाता है. इस दौरान तेजस्वी यादव अपने भाषण में कई बार अटकते दिखे. तेजस्वी यादव के सम्बोधन पर विधानसभा में खूब हंगामा हुआ.
9. नए वर्ल्ड ऑर्डर में दुनिया का झुकाव भारत की ओर, राज्यसभा में बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं. पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, आज दुनिया चुनौतियों से जूझ रही है. नए वर्ल्ड ऑर्डर बन रहा है और नए वर्ल्ड ऑर्डर में दुनिया का झुकाव भारत की ओर है. महिलाओं युवाओं का विकास हमारा लक्ष्य है. उधर विपक्ष वॉकआउट कर गया है. पीएम मोदी ने कहा, देश रिफार्म एक्सप्रेस की राह पर है. कांग्रेस के शासन में कोई ट्रेड डील नहीं हुई. कांग्रेस की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पीछे है. आज देश नीति के आधार पर चल रहा है. यूरोपीय यूनियन के साथ हमने मदर ऑफ डील्स की है. आज अमेरिका के साथ डील हुई है.
10. MP: भाजपा पार्षद की पत्नी की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गुरुवार शाम शहर के पॉश इलाके अभिनंदन क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा पार्षद की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने हमलावरों की तलाश में नाकाबंदी कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 15 के भाजपा पार्षद शाहिद मेव की पत्नी रुबीना गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे अपने मायके (पिता के घर) से लौट रही थीं। वे अपने किराए के मकान पर जाने के लिए जैसे ही एक ऑटो रिक्शा में बैठीं, तभी एक अपाचे बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved