
1. चंद्रयान-4 मिशन धरती पर वापस लौटेगा भारत, ISRO ने लैंडिंग के लिए खोजी जगह
चंद्रयान-4 मिशन (Chandrayaan-4 Mission) को लेकर ISRO को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसरो के स्पेस ऐप्लिकेशन सेंटर (Space Applications Center-SAC) ने अब तक के सबसे कठिन मून मिशन के लिए लैंडिंग की जगह खोज ली है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लगभग 1 वर्ग किलोमीटर का पैच है जहां चंद्रयान-4 की सफल लैंडिंग करवाई जा सकती है। बता दें कि यह इसरो का पहला रिटर्न मिशन होगा। यानी चंद्रयान-4 को वापस धरती पर भी लाना है। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से भजी गई हाई रिजोल्यूशन तस्वीरों से इस जगह को खोजा है जहां चंद्रयान-4 को उतारा जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरा अध्ययन अमिताभ के सुरेश, अजय के पाराशर, कनन वी अय्यर, अब्दुल एस, श्वेता वर्मा त्रिवेदी और नितांत दुबे ने की है। इस मिशन में प्रोपल्सन मॉड्यूल के अलावा डिसेंटर और असेंडर मॉड्यूल भी होंगे। इसके अलावा ट्रांसफर मॉड्यूल और रीएंट्री मॉड्यूल भी काम करेगा।
2. ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया साफ संदेश, कहा- “नहीं झुकेंगे, हम पर कोई हुक्म नहीं चला सकता”
अमेरिका (America) और ईरान (Iran) के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बातचीत की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन युद्ध के खतरे और बढ़ते सैन्य तनाव के बीच रविवार को ईरान ने अपने रुख को फिर स्पष्ट किया। ईरान ने कहा कि वह अपने यूरेनियम (Uranium) संवर्धन कार्यक्रम को किसी भी हाल में नहीं छोड़ेगा और दबाव में नहीं आएगा। तेहरान में सार्वजनिक मंच से बोलते हुए ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान किसी से डरकर अपनी परमाणु नीति में बदलाव नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूरेनियम संवर्धन तेहरान के लिए एक गैर-समझौता योग्य मुद्दा है। अराघची ने कहा, “हम संवर्धन पर इतना जोर क्यों देते हैं और इसे छोड़ने से इनकार क्यों करते हैं, भले ही युद्ध थोप दिया जाए? क्योंकि किसी को भी हम पर हुक्म चलाने का अधिकार नहीं है।”
3. बांग्लादेश के हिंदुओं पर मोहन भागवत का बयान, एकजुट हुए तो दुनिया भर के हिंदू करेंगे मदद
पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं (Hindus in Bangladesh) की स्थिति को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने रविवार को अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू अपने अधिकारों के लिए जागरूक होकर संगठित होते हैं, तो दुनिया भर के हिंदू समुदाय उनके समर्थन में खड़े होंगे। मुंबई में आयोजित आरएसएस की लेक्चर सीरीज़ ‘संघ की 100 साल की यात्रा : नए क्षितिज’ को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि बांग्लादेश में लगभग 1.25 करोड़ हिंदू रहते हैं और उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा।
केन्द्र सरकार (Central Government) ने इस वित्त वर्ष में अपनी सबसे बड़ी योजनाओं (Biggest Plans) पर 40 फीसदी बजट ही खर्च किया है। ये वे योजनाएं हैं जिनके लिए लगभग 500 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था। इन योजनाओं में केंद्र और राज्यों को मिलकर खर्च करना है। इन योजनाओं में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के तहत इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेशन योजना (Widow Pension Scheme.) और अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक वजीफा योजना (Pre Matric Scholarship Scheme) शामिल है। इसके अलावा मनरेगा, अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना पर भी 40 फीसदी ही खर्च हो पाया है।
5. भारतीय वायुसेना के Su-30MKI होंगे अपग्रेड, सुपर सुखोई कार्यक्रम को हरी झंडी की तैयारी
भारतीय वायुसेना के प्रमुख लड़ाकू विमान Su-30MKI के बड़े अपग्रेड प्रोग्राम पर फैसला अब जल्द होने वाला है. HAL सूत्रों के मुताबिक इस योजना को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मंजूरी अगले एक-दो महीनों में मिल सकती है. इसकी तकनीकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. HAL, वायुसेना और DRDO के बीच बातचीत के बाद अपग्रेड से जुड़ी सभी अहम बातें तय कर ली गई हैं. अब सिर्फ कुछ औपचारिक और कागजी प्रक्रियाएं बाकी हैं. इस योजना के तहत 84 Su-30MKI विमानों को आधुनिक बनाया जाएगा. यह प्रोग्राम सुपर सुखोई नाम से जाना जाता है.
6. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, लगाए गंभीर आरोप
विपक्षी पार्टियां (Opposition parties) लोकसभा स्पीकर (Lok Sabha Speaker) ओम बिरला (Om Birla) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (no-confidence motion) लाने की तैयारी कर रही हैं। समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि लोकसभा स्पीकर सदन में पक्षपात करते हैं। विपक्ष ने यह आरोप ऐसे समय लगाया है, जब विपक्ष आरोप लगा रहा है कि राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। इस मुद्दे पर संसद में बीते कई दिनों से हंगामा हो रहा है। लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष में नाराजगी बढ़ने की एक अन्य वजह उनका एक बयान है, जिस पर भी खासा विवाद हो रहा है।
7. ‘सरकार के नजरिए में खामियां हैं’, रूसी तेल की खरीद को लेकर मंत्रियों के बयानों पर कांग्रेस का तंज
अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते और रूस से तेल खरीद रोकने पर केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर और पीयूष गोयल के बयान सामने आए हैं, जिन पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि इस पूरे मामले में सरकार के नजरिए में ही खामियां हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री जिसे पूरी सरकार का दृष्टिकोण बताते हैं, उसके बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उसमें ही खामियां हैं।
दिल्ली की तीस हजारी जिला अदालत (District Court) में कोर्ट रूम के भीतर मारपीट (Beating) का गंभीर मामला सामने आया है। यहां जज (Judge) के सामने कोर्ट में वकील (Advocate) को तब पीट दिया गया, जब वह एक आरोपी का पक्ष पेश कर रहे थे। पीड़ित वकील के इस केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। उन्होंने CJI के सामने बताया कि जब वह एक आरोपी की ओर से पेश हो रहे थे, तब दूसरे पक्ष के वकील कुछ लोगों के साथ जबरन अदालत कक्ष में घुस आए। उस वक्त जज कोर्ट में बैठे थे, लेकिन फिर भी वकील पर हमला किया गया। वकील ने कहा कि पुलिस ने कोई मदद नहीं की।
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कैबिनेट मंत्री विजय शाह (Cabinet Minister Vijay Shah) के कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sophia Qureshi) पर विवादित टिप्पणी के बहुचर्चित मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाई। पूरे प्रदेश सहित लोगों की नजर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर लगी हुई थी। मामले को लेकर प्रदेश के नेताओं के बयान भी आज सामने आए थे। दरअसल कोर्ट में केस का नंबर नहीं आने के चलते सुनवाई टल गई है। इसी के साथ मंत्री को और कुछ दिनों की मोहलत मिल गई है। अगली सुनवाई के लिए अभी केस लिस्टेड नहीं हुआ है। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था। मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी देने पर MP सरकार फैसला करे। फैसला करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को दो सप्ताह का वक्त दिया था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved