img-fluid

Congo में मूसलाधार बारिश का कहर, भूस्खलन से अब तक 60 लोगों की मौत, कई घर ढहे

December 30, 2023

किंशासा (Kinshasa)। पूर्वी कांग्रो (eastern Congo) के दक्षिण किवु क्षेत्र (South Kivu region ) में मूसलाधार बारिश (Torrential rain) ने कहर बरपा दिया हैं। भारी बारिश के चलते भूस्खलन (flooding and landslides) की घटना में कम से कम 20 लोगों की दबने से मौत (20 people died) हो गई हैं। शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों ने मामले की जानकारी दी। बता दें पिछले सप्ताह ही कांगो में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की घटना में मरने वाली की संख्या 60 से अधिक हो गई हैं।


मामले में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को म्वेंगा क्षेत्र के बुरहिनी इलाके में भूस्खलन की घटना हुई, जिसके चलते कई घर, इमारतें जमींदोज हो गई हैं। क्षेत्र के प्रशासक वालुबिला इशिकिटिलो ने कहा कि भूस्खलन के कारण ही 20 मौते हुई हैं, जिसमें घर भी तबाह हो गए हैं। वहीं सरकार ने शुक्रवार को मामले पर कहा कि भूस्खलन की घटना से प्रभावित लोगों को आपातकालीन सहायत दी जा रही है। भूस्खलन के कारण जमीन में दबे लोगों को निकालने का प्रयासजारी हैं।

बता दें शुक्रवार को बाढ़ से देश के अन्य हिस्सों भी प्रभावित हुए, जिनमें राजधानी किंशासा, कांगो नदी के तट समेत कई हिस्से शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को मवेंगा क्षेत्र के कामितुगा में भूस्खलन से 20 से अधिक लोगों की मौत यह ताजा घटना सामने आई हैं। वहीं बुधवार को दक्षिण किवु के एक इलाके बुकाबू में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 21 लोगों की मौत हो गई थी।

Share:

  • पाकिस्तान से आए बाज की जैसलमेर में मौत, पंख पर US कंपनी का GPS, पंजे पर अरब देश का छल्ला

    Sat Dec 30 , 2023
    जैसलमेर (Jaisalmer) । जैसलमेर के शाहगढ़ बल्ज से लगती सीमा पर बीएसएफ (BSF) द्वारा पकड़े गए ट्रेंड शिकारी फाल्कन यानी बाज (Hawk) की मौत (Death) हो गई. वन विभाग (Forest department) ने मृत बाज के शव का 3 डॉक्टरों की नगरानी में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया. बताया जाता है कि अरब के शहजादों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved