img-fluid

पन्ना टाइगर रिजर्व में उमड़ा सैलानियां का सैलाब

January 01, 2021

पन्‍ना। वर्ष 2020 की बिदाई एवं नये साल 2021 का स्वागत उत्साह के साथ किया गया। हर साल की तरह शहर की सड़कों पर नव वर्ष की शुभकामनाओं के स्लोगन लिखे गये। डीजे की धुन पर नाचते गाते वर्ष 2020 को विदा किया गया और नव वर्ष 2021 का स्वागत किया जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सुबह शहर से लगे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पाण्डव फॉल, पन्ना टाइगर रिजर्व में हजारों की संख्या में पिकनिक मनाने लोग पहुंचे।

गौरतलब है कि पाण्डव फाल में हर साल नव वर्ष के अवसर पर दूर-दूर से लोग इस प्राकृतिक स्थल को देखने पहुंचते हैं। इसके अलावा पन्ना नेशनल पार्क में ही इस बार बाघों के संसार को देखने पर्यटकों की भरमार रही। पन्ना नेशनल पार्क में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इसके अलावा शहर के छत्रसाल पार्क, स्मृति वन, कर्णावती, वृहस्पति कुण्ड, झोरन, चौमुखनाथ, सिद्धनाथ आश्रम, अजयगढ़ किला, पवई के कलेही माता मंदिर, सारंग मंदिर आदि स्थलों में हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे। जहां एक ओर शहर के लोग आस-पास के पर्यटक स्थलों की ओर कूच कर रहे थे, वहीं बाहर से आने वाले सैलानियों ने पन्ना शहर के भव्य मंदिरों में डेरा जमाया। शहर के सुप्रसिद्ध श्री जुगल किशोर जी मंदिर, श्री बल्देव मंदिर, श्री प्राणनाथ मंदिर, श्री राम मंदिर में आज भारी भीड देखी गई। शहर की मदार टेकरी पहाड़ी पर शुक्रवार को खुशनुमा माहौल में लोगों ने पिकनिक मनाई।

मदार साबह दरगाह पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुऐ। दिन भर लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाऐं दीं और उत्साह के साथ साल का पहला दिन बिताया। सभी एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहकर बधाई देने लगे।

इस समय राष्ट्रीय उद्यान पन्ना टाइगर रिजर्व पूरे यौवन पर है, जहां बाघों की आवाज से पूरा जंगल सहम उठता है तो वही हिरण, खरगोश, नीलगाय, मोर, चीतल, भालू, लकड़बघ्घे, सियार यहां पर स्वच्छन्द रूप से विचरण करते हैं। इनके अलावा पक्षियों के भी सैकड़ों प्रजातियों की चहचहाहट से यहां का जंगल ऐसा लगता है जैसे मधुर धुन कोई गा रहा हो। इतने मनोहर और प्राकृतिक संसाधन से भरपूर जगह पर लोगों का नये वर्ष में जाना स्वाभाविक है। एजेेंसी

Share:

  •  ग्वालियर से मुंबई के बीच उड़ेगा बोइंग विमान, नए टर्मिनल की मिलेगी सौगात

    Fri Jan 1 , 2021
    ग्वालियर। महाराजपुरा स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल से जल्द ही 180 सीटर बोइंग विमान उड़ान भरेगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इसकी शुरुआत ग्वालियर से मुंबई के बीच होगी। नववर्ष के पहले दिन शुक्रवार को सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने विमानतल पर नई टर्मिनल इमारत बनाने के लिए विमानतल एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved