जबलपुर। भेड़ाघाट थानांतर्गत तेवर (Tevar under Bhedaghat police station) में गुरुवार को घर के सामने टहल रही एक वृद्धा को बेकाबू ट्रैक्टर (uncontrollable tractor) चालक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। परिजनों ने वृद्धा को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved