
उज्जैन। कल शाम को घटिया के समीप ग्राम नजरपुर में सरिये से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटी खा गई और दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। वह कल मंडी में सोयाबीन बेचने आया था और यहाँ से सरिये खरीदकर घर लौट रहा था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन के नीचे से शव को निकालकर अस्पताल भिजवाया। आज सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया गया। घटिया थाना पुलिस ने बताया कि समीप के ग्राम कलेसरा निवासी दिलीप पिता मदनलाल राजपूत कल सोयाबीन उज्जैन मंडी आया था और सोयाबीन बेचने के बाद वह मंडी से ही सरिये खरीदकर ट्रेक्टर ट्राली से घर ले जा रहा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved