img-fluid

भाजपा आगर विधानसभा की एक दिवसीय कार्यशाला में सिखाए गुर

January 19, 2022

आगर मालवा। आगामी बूथ विस्तारक योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी आगर विधानसभा क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला मंगलवार को कम्पनी गार्डन में स्थित भवन में संपन्न हुई। इस दौरान अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रसार में सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सोनू गेहलोत थे व विशेष अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष करणसिंह यादव, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के जिला प्रभारी ओम मालवीय थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्दसिंह बरखेड़ी ने की। एक दिवसीय कार्यशाला के पुर्व अतिथियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत भाजपा जिला महामंत्री ओम मालवीय, गौरव जैन ने किया। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष बरखेड़ी ने बूथ स्तर पर कार्ययोजना, मंडल विस्तारक एवं आगामी दिनों में मतदान केंद्रों पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की।



बूथ विस्तारक योजना के अर्तगत पुरे जिलें में शक्ति केन्द्र तक पहुचंकर बूथों के सत्यापन और डिजिटलाइजेशन का यह अभियान कोई सामान्य नहीं है। इस अभियान के माध्यम से पुरे प्रदेश में संगठन का विस्तार और सुदृढ़ीकरण बूथ स्तर पर किया जाएगा। पार्टी के साल में 6 कार्यक्रम के प्रभारी भी बनाने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व विधायक रेखा रत्नाकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज बंटी ऊंटवाल, चैनसिंह सिसोदिया, अनिल मंडावरा, सतीश शास्त्री, संतोष गोयल, अशोक प्रजापत, रखब जैन, मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिनारायण यादव, मंडल अध्यक्ष अजय जैन, प्रेम यादव, सूरजसिंह परिहार, राजेश गोयल, रामप्रसाद मेवाड़ा, आईटीसेल संयोजक केशव शास्त्री, गौरव जैन सहित विधानसभा क्षैत्र के जिला पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति, केंद्र विस्तारक एवं विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता अपेक्षित उपस्थित थे। संचालन महामंत्री कैलाश कुभंकार ने किया व आभार अजय जैन ने माना। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने दी।

Share:

  • अब होगी शुरु रूद्रसागर की सफाई, कई डम्पर लगेंगे

    Wed Jan 19 , 2022
    20 लाख की लागत से रूद्रसागर को साफ करने का काम प्रारंभ होगा-अभी है भारी गंदगी तथा कई टन गाद निकलेगी उज्जैन। महाकाल विस्तारीकरण योजना के तहत रूद्रसागर क्षेत्र में जो कार्य किए जा रहे हैं, उसका पहला चरण पूर्ण होने को है और मार्च माह में 300 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण भी कराया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved