
वाशिंगटन। भारत-पाक (India-Pakistan) युद्ध (war) रुकवाने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अब दावा किया कि यदि दोनों देशों के युद्ध में मैं हस्तक्षेप नहीं करता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (Pakistani Prime Minister) शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) मारे जाते हैं।
अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि अपने पहले 10 महीनों में मैंने आठ युद्ध समाप्त किए। यदि मैं पाकिस्तान और भारत का युद्ध नहीं रुकवाता तो दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाता। और देशों के करोड़ों लोगों की मौत हो जाती। अपने दावे को जनता की भावना बताते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के करोड़ों लोगों का कहना है कि अगर मैं हस्तक्षेप न करता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की इस युद्ध में मृत्यु हो जाती। उन्होंने कहा कि अमेरिका का यह स्वर्णिम युग चल रहा है। आज हम इतने ताकतवर बन गए हैं कि कोई दूसरा हमारी ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता। ट्रंप ने अपनी 13 महीने की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मैंने उस समय देश की कमान संभाली, जब देश संकट में था, महंगाई, युद्ध और वैश्विक अराजकता से जूझ रहा था।