img-fluid

‘ट्रंप मोदी के इर्द-गिर्द सांप की तरह लिपटे हैं’, पवन खेड़ा का चौंकाने वाला बयान

July 30, 2025

डेस्क: कांग्रेस (Congress) प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने बुधवार (30 जुलाई, 2025) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बार-बार भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच युद्धविराम के लिए मध्यस्थता करने के दावे को लेकर केंद्र सरकार (Central Government) की आलोचना की, जबकि भारत ने इसमें अमेरिका (America) की किसी भी संलिप्तता से साफ तौर पर इनकार किया है.

खेड़ा का ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संसद में दिए उस बयान के कुछ घंटों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि विश्व के किसी भी नेता ने भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए नहीं कहा था.


  • पवन खेड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट में ट्रंप की तुलना सांप से की और कहा कि प्रधानमंत्री ट्रंप के बयान का आसानी से खंडन कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. उन्होंने लिखा, “ट्रंप मोदी के इर्द-गिर्द सांप की तरह लिपटे हैं और कल राहुल गांधी ने उन्हें इस झंझट से बाहर निकलने का एक बेहतरीन मौका दिया था. उन्हें बस ये कहना था कि ट्रंप युद्धविराम के बारे में झूठ बोल रहे हैं”

    रिपोर्ट के मुताबिक खेड़ा ने आरोप लगाया कि मोदी ने जानबूझकर विपक्ष के नेता की सलाह को नज़रअंदाज़ किया, जिससे ट्रंप के बयान को तूल मिला. उन्होंने कहा कि मोदी को राहुल की सलाह मानने से एलर्जी है और आज सांप वापस आ गया है, पहले से कहीं ज़्यादा कसकर कुंडली मारे हुए, मोदी के कान में कड़वी सच्चाई फुफकार रहा है.

    Share:

  • 4 नए फुट ओवरब्रिज बनाएगा निगम

    Wed Jul 30 , 2025
    कर्बला मैदान से जीडीसी, दवा बाजार, विशेष हॉस्पिटल और एमवाय के सामने प्रस्तावित, टेंडर के जरिए ठेकेदार फर्मोंसे बुलवाए प्रस्ताव तीन पुराने 10 साल के लिए ठेके पर देंगे इंदौर। शहर में एक दर्जन फुट ओवरब्रिज बनाने का दावा बीते कई सालों से नगर निगम कर रहा है, मगर उसे अधिकांश जगह इसके लिए जमीनें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved