img-fluid

टेक्सास में बाढ़ पीड़ितों से मिले ट्रंप, बोले- ऐसी तबाही पहले कभी नहीं देखी

July 12, 2025

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शुक्रवार को टेक्सास (Texas) के केरविल शहर (Chervil City) का दौरा किया, जहां 4 जुलाई को आई भीषण बाढ़ (Great Flood) ने भारी तबाही मचाई थी। इस बाढ़ में अब तक कम से कम 120 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 170 से ज्यादा लोग लापता हैं। ट्रंप ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और राहत कार्यों में जुटे स्थानीय अधिकारियों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने पहली बार भावुक लहजे में कहा कि उन्होंने ऐसी तबाही पहले कभी नहीं देखी।

ट्रंप लंबे समय से फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (Federal Emergency Management Agency) को खत्म करने की बात करते रहे हैं। लेकिन टेक्सास में भारी नुकसान देखने के बाद उन्होंने फेमा की भूमिका पर कोई टिप्पणी नहीं की। इसके बजाय उन्होंने कहा कि हम जो भी कर सकते हैं, टेक्सास के लिए करेंगे। ट्रंप ने 8 और काउंटियों को ‘डिजास्टर जोन’ घोषित कर, उन्हें फेडरल मदद दिलाने का ऐलान भी किया।


ट्रंप ने केरविल में आपातकालीन संचालन केंद्र का दौरा किया और कहा कि यहां जो लोग खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं, वे अविश्वसनीय हैं। ऐसा काम शायद ही कोई कर पाए। उन्होंने ‘कैंप मिस्टिक’ का विशेष रूप से जिक्र किया, जहां 27 लड़कियों की मौत हुई। मेलानिया ट्रंप ने भी स्थानीय युवतियों से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें एक खास ब्रेसलेट भेंट किया, जो मृत बालिकाओं की याद में बनाया गया था।

पहले के विपरीत इस दौरे में ट्रंप ने राजनीतिक बयानबाजी से परहेज किया। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति की बात नहीं करना चाहता। हम यहां पीड़ितों के लिए आए हैं। हालांकि उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि उनकी नीतियों से देश में अंडों के दाम घटे हैं। इस दौरान उन्होंने फेमा को लेकर भी सकारात्मक बातें कहीं, जो कि कुछ हफ्ते पहले तक बंद करने की उनकी योजना का हिस्सा थी।

केर काउंटी कमिश्नर जेफ होल्ट ने बताया कि बाढ़ के दौरान फोन टावर काम नहीं कर रहे थे और चेतावनी प्रणाली में भी सुधार की जरूरत है। ट्रंप ने इशारा किया कि ऐसी प्रणाली विकसित की जानी चाहिए, लेकिन इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। व्हाइट हाउस के बजट निदेशक रसेल वॉट ने कहा कि फेमा के पास अभी भी राहत कार्यों के लिए फंड हैं, और टेक्सास को जो चाहिए, वह मिलेगा।

Share:

  • Bihar Elections : NDA के साथ रहेंगे चिराग पासवान..., LJP ने की 30 सीटों की डिमांड

    Sat Jul 12 , 2025
    नई दिल्ली। बिहार (Bihar) में विधानसभा चुनाव ( Assembly elections) से पहले सीट शेयरिंग (Seat sharing) को लेकर एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Grand Alliance) में दबाव की राजनीति जारी है। एनडीए में शामिल चिराग पासवान (Chirag Paswan) भी इसी काम में लगे हुए हैं। हालांकि एक बात तय है कि एनडीए के अहम सहयोगी लोजपा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved