
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप और चुने गए राष्ट्रपति जो बाइडेन एक बार फिर आमने-सामने हैं। लेकिन इस बार मामला चुनाव या राजनीति को लेकर नहीं है बल्कि ये आने वाले थैंक्सगिविंग संदेश को लेकर है। राष्ट्रपति ट्रंप और जो बाइडेन दोनों ने लोगों को थैंक्सगिविंग की छुट्टियों को लेकर संदेश भेजा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने संदेश में लोगों से थैंक्सगिविंग पर लोगों से एकजुट होकर प्रार्थना करने को कहा है। वहीं बाइडेन में अपने संदेश में कहा कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए अपने घरों में रहना ही थैंक्सगिविंग का गिफ्ट होगा। ट्रंप ने कहा कि मैं अमेरिकियों को प्रोत्साहित करता हूं कि वे ईश्वर को धन्यवाद देने के लिए अपने घरों में, पूजा स्थलों में इकठ्ठा हों और प्रार्थना करें। वहीं बाइडेन ने कहा कि इस साल मैं अमेरिकन लोगों में ऐसी कई परंपराओं को न करने के लिए अपील करता हूं जो हर बार इस छुट्टी को खास बनाती हैं।
हालांकि इस थैंक्सगिविंग पर दोनों नेता बहुत कम लोगों के साथ ही मनाने वाले हैं। राष्ट्रपति ट्रंप मार-ए-लागो की यात्रा करने के बजाय व्हाइट हाउस में ही थैंक्सगिविंग डिनर करेंगे। हर बार राष्ट्रपति मार-ए-लागो के पॉम बीच स्थित अपने घर पर जाते रहे हैं जहां वह अपने परिवार के साथ थैंक्सगिविंग मनाते रहे हैं। इसमें उनकी पूर्व पत्नी के बच्चे भी शामिल होते हैं। वहीं इस बार राष्ट्रपति व्हाइट हाउस से ही नेवी के सैनिकों को कॉल करेंगे। वहीं जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन थैंक्सगिविंग पर अपनी डेलवर स्थित अपने छुट्टियों वाले घर पर हैं जहां उनकी बेटी एश्ले अपने पति के साथ मौजूद है। घर से जारी वीडियो संदेश में जो बाइडेन ने कहा कि “बाइडेन परिवार के लिए थैंक्सगिविंग हमेशा खास रहा है लेकिन जैसा कि हम जानते हैं कि इस बार का थैंक्सगिविंग हमेशा की तरह नहीं होने वाला है, ऐसे में घर पर रहने का छोटा सा कदम इस बार सभी अमेरिकन के लिए गिफ्ट होगा।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved