
वाशिंगटन। अमेरिका (America) में जारी युद्ध के बीच जहां पूरी दुनिया ऊर्जा संकट और तनाव से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति (American President Donald Trump) का एक जलवा सामने आया है। सऊदी अरब (Saudi Arabia.) की राजधानी रियाद में आयोजित एक स्नीकर्स इवेंट में खासतौर पर ‘रेयर गोल्ड ट्रंप स्नीकर्स’ (‘Rare Gold Trump Sneakers’) दिखाए गए हैं। इनकी कीमत करीब 1.80,000 डॉलर बताई गई है। भारतीय रुपयों में बात करें, तो यह कीमत करीब 1.5 करोड़ के आसपास पहुंचती है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी इनकी तस्वीर शेयर की है। किसी स्नीकर एग्जीबीशन की इस तस्वीर में मैटेलिक गोल्ड रंग के स्नीकर्स एक कांच के डिस्प्ले बॉक्स पर रखे हुए नजर आते हैं। इसके पीछे कई जूतों की लाइनें और लोग खड़े हुए नजर आते हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, “रेयर ट्रंप स्नीकर्स लिस्टेड फॉर 1,80,000 डॉलर एट स्नीकर कॉन इन रियाद”
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा शेयर किए गए इन जूतों की डिजाइन काफी आकर्षक लग रही है। तस्वीर में देखने पर इनमें चमकदार गोल्ड फिनिश, सफेद मिडसोल और लाल आउटसोल है। साइड में “T” का स्टाइलिश लोगो बना हुआ है, जबकि पीछे का हिस्सा अमेरिकी झंडे से प्रेरित डिज़ाइन दर्शाता है, जो ब्रांडिंग को और मजबूत बनाता है। हालांकि, युद्ध के बीच में फंसे अमेरिका में इन जूतों की ऊंची कीमत चर्चा का विषय बन गई है।
ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट के नीचे उनके समर्थकों और आलोचकों ने भर-भर के कमेंट किए हैं। किसी ने इसे दिखावा बताया, तो किसी ने इन तस्वीरों को एआई से बना हुआ करार दिया। कुछ ने लिखा, “$180 हजार के जूते?” जबकि कुछ ने पूछा, “क्या ये सच में बिक रहे हैं या सिर्फ दिखावे के लिए हैं?” कई यूजर्स ने इतनी कीमत पर सवाल उठाते हुए कहा कि शायद यह एक पब्लिसिटी स्टंट है।
लेकिन ट्रंप के चाहने वालों की राय इन सबसे अलग थी। कई लोगों ने इन स्नीकर्स को आइकॉनिक और अमूल्य धरोहर करार दिया। एक ने लिखा, “यही तो है एक मजबूत ब्रांड की पहचान।” अभी तक इस फोटो को लेकर सऊदी अरब सरकार या वाइट हाउस की तरफ से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved