
डेस्क। देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 81 दिन बाद बढ़कर 2,14,004 हो गया है। इनमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस की तेज चाल के कारण दैनिक पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.18 फीसदी हो गई है। महाराष्ट्र में 24 घंटे में 26,538 नए केस मिले हैं। इनमें मुंबई में 15,166 मरीज हैं।
अब टीवी के जाने-माने एक्टर शरद मल्होत्रा भी कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। वे अपनी पत्नी के साथ होम क्वारंटीन हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘नए साल की क्या पॉजिटिव शुरुआत हुई है। मैं अपनी पत्नी और लियो के साथ होम क्वारंटीन हूं। पिछले कुछ दिनों में जो लोगो मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपना टेस्ट करवा लें और मास्क जरूर पहनें।’ उनके इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में एकता कपूर, जॉन अब्राहम, सोनू निगम, नकुल मेहता, सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर समेत कई सितारे कोरोना के शिकार हो चुके हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved